‘मोहब्बत की दुकान’ से आतंक का फरमान: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Shah on Rahul Gandhi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के थानामंडी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि थानामंडी और जम्मू कश्मीर क्षेत्र का जितना विकास होना था, उतना नहीं हुआ है क्योंकि कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और PDP ने पूरे जम्मू कश्मीर को विकास से महरूम रखा। मैं फारूक अब्दुल्ला से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ी भाई-बहनों को विकास से वंचित क्यों रखा? वह हमारे पहाड़ी भाइयों के लिए आरक्षण के खिलाफ हैं और उनके लिए कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में कभी काम नहीं कर सकते। जम्मू कश्मीर के दूर-दराज के क्षेत्रों में हमारे बच्चों के पास टैलेंट नहीं है, ऐसा नहीं है।
यह भी पढ़ें:- Fake IPS News : 2 लाख रुपए लेकर, वर्दी पहनाकर बोला- जाओ अब तुम IPS हो, फिर ….
उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को भी ईश्वर ने उतनी ही अक्ल दी है, जितनी की बड़े बड़े शहरों में बच्चों के पास है। कमल के निशान पर मोहर लगाइए, पुंछ और राजौरी में हम ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रहे हैं। साथ ही बच्चों को सालाना 10 हजार रुपए का वजीफा भी देंगे। हम न सिर्फ नौकरियों में, बल्कि पदोन्नति में भी आरक्षण सुनिश्चित करेंगे।
अपने बच्चों के लिए सिर्फ कक्षा 1 की नौकरियों से संतुष्ट न रहें। बड़ा सोचो। आपको दशकों तक आपके साथ हुए अन्याय के लिए मुआवजा चाहिए। आपको तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक आपका बच्चा डीजीपी या मुख्य सचिव का पद प्राप्त नहीं कर लेता। (Shah on Rahul Gandhi)
शाह ने जनता से किया ये वादा
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करते हैं और ‘मोहब्बत की दुकान’ से आतंक का फरमान देते हैं। कहते हैं- पाकिस्तान के साथ वार्ता करो। जब तक पाकिस्तान आतंक बंद नहीं करेगा, तब तक पाकिस्तान के साथ कोई वार्ता नहीं होगी। वार्ता सिर्फ मेरे पहाड़ी बच्चों के साथ होगी। जम्मू कश्मीर में घर की सबसे वरिष्ठ महिला को सालाना 18,000 रुपये दिए जाएंगे। उज्ज्वला के लाभार्थियों को 2 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इसके साथ-साथ सिलेंडर का दाम 500 रुपए कर दिया जाएगा। PM-किसान के तहत सालाना मिलने वाले 6,000 रुपए को बढ़ाकर 10,000 रुपए किया जाएगा। (Shah on Rahul Gandhi)



