प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरता है पाकिस्तान: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah on Pakistan: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों जनसभाओं को संबोधित किया। मेंढर में शाह ने कहा कि 1947 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ लड़े गए हर युद्ध में, इसी भूमि, जम्मू-कश्मीर के सैनिकों ने भारत की रक्षा की है। 1990 के दशक में जब फारूक अब्दुल्ला के सौजन्य से आतंकवाद ने प्रवेश किया, तो ये मेरे पहाड़ी, गुर्जर और बकरवाल भाई ही थे जिन्होंने सीमाओं पर बहादुरी से गोलियों का सामना किया। ये चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन समाप्त करने वाला है। अब्दुल्ला परिवार, मुफ्ती परिवार और नेहरू-गांधी परिवार… इन तीनों परिवारों ने यहां जम्हूरियत को रोक कर रखा था।
यह भी पढ़ें:- ‘मोहब्बत की दुकान’ से आतंक का फरमान: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
उन्होंने कहा कि अगर 2014 में PM मोदी की सरकार न आती तो पंचायत, ब्लॉक, जिले के चुनाव नहीं होते। जम्मू-कश्मीर में अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू-गांधी परिवार ने 90 के दशक से लेकर अब तक दशहतगर्दी फैलाई। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से दशहतगर्दी को समाप्त किया है। यहां के युवाओं के हाथ में पत्थर की जगह लैपटॉप दिया है। PM मोदी के अथक प्रयासों के कारण लगभग 30,000 कश्मीरी युवा अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए विभिन्न स्तरों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लोकतंत्र को तीन प्रभावशाली परिवारों – अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू-गांधी ने बंधक बना लिया था। हालांकि 2014 की मोदी सरकार ने पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर चुनाव सुनिश्चित करके जमीनी स्तर पर लोकतंत्र का मार्ग प्रशस्त किया है। (Amit Shah on Pakistan)
गुर्जर बकरवाल और पहाड़ियों को आरक्षण मिला: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि मोदी के आने बाद ओबीसी, पिछड़ों, गुर्जर बकरवाल और पहाड़ियों को आरक्षण मिला। जब मैंने बिल पेश किया, तो फारूक अब्दुल्ला की पार्टी ने विरोध किया और यहां गुर्जर भाइयों को भड़काना शुरू किया। जब मैं राजौरी आया था, तब मैंने वादा किया था कि हम गुर्जर भाइयों के आरक्षण को कम नहीं करेंगे और पहाड़ियों को भी आरक्षण देंगे… और हमने आपना वो वादा निभाया। इन लोगों ने (कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस) कहा है कि हम आरक्षण समाप्त करेंगे, जबकि हम (भाजपा) कह रहे हैं कि हम प्रमोशन में भी गुर्जर बकरवाल और पहाड़ियों को आरक्षण देंगे। PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा गया है, जो आतंकवाद से शांति की ओर बढ़ रहा है। (Amit Shah on Pakistan)
नेहरू-गांधी परिवारों की पकड़ टूट गई: शाह
शाह ने कहा कि इस क्षेत्र पर अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू-गांधी परिवारों की पकड़ टूट गई है और यहां के युवाओं के पास अब पत्थरों की जगह लैपटॉप हैं। 90 के दशक में जम्मू कश्मीर में कितनी गोलीबारी होती थी, याद है न आपको… अब गोलीबारी होती है क्या? पहले यहां गोलीबारी इसलिए होती थी, क्योंकि पहले यहां के आका पाकिस्तान से डरते थे, अब पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरता है। इनकी हिम्मत नहीं है गोलीबारी करने की और अगर इन्होंने गोलीबारी की तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में लगातार गोलीबारी की घटनाओं का दौर अब पीछे छूट चुका है। (Amit Shah on Pakistan)
खैर-ख्वाह लेने वाला मोदी दिल्ली के तख्त पर बैठा है: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने सुरनकोट में कहा कि कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने आपको आरक्षण के अधिकार से महरूम रखा। अभी भी इनका पेट नहीं भरा है, अपने घोषणा पत्र में नेशनल कांफ्रेंस ने कहा है कि हम आरक्षण को लेकर फिर से विचार करेंगे। उमर साहब, आप पहाड़ियों के आरक्षण को छू भी नहीं सकते हो। आपका (पहाड़ियों) खैर-ख्वाह नरेंद्र मोदी दिल्ली के तख्त पर बैठा है, कोई आरक्षण को हाथ भी नहीं लगा पाएगा। भाजपा ने तय किया है कि पहाड़ी, गुर्जर बकरवाल को सिर्फ नौकरी में ही आरक्षण नहीं देना है, बल्कि प्रमोशन में भी आरक्षण देना है। ये आपका अधिकार है। यहां के युवाओं को मजबूर रखा गया, हम यहां के युवाओं को मजबूत करना चाहते हैं। (Amit Shah on Pakistan)
पहाड़ियों को अंधकार की जगह, अधिकार देना चाहते हैं: शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पहाड़ियों को अंधकार की जगह, अधिकार देना चाहते हैं और इन पहाड़ियों को विकास से लैस करना चाहते हैं। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने यहां 35 साल राज किया दहशतगर्दी बढ़ी, 40 हजार लोग मारे गए, तीन हजार दिन जम्मू कश्मीर बंद रहा, आठ साल तक अंधकार में डूबा रहा… इसके जिम्मेदार आप (कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस) हो। कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री ने बयान दिया कि जब मैं गृहमंत्री था, तब मुझे लाल चौक पर जाने में डर लगता था। शिंदे साहब, उस समय कांग्रेस की सरकार थी, आज लाल चौक घूम लीजिए, कुछ नहीं होगा हमने जम्मू कश्मीर को सुरक्षित किया है। हमारे युवा, जो अब तक दहशतगर्दी की बंदूक पकड़ कर बैठे थे, वो अब बंदूक पकड़ कर देश की सुरक्षा करेंगे। (Amit Shah on Pakistan)



