Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : बीएलओ पर बिना किसी सही डेटा एवं सिर्फ मतदाता सूची के आधार पर ही ओबीसी सर्वे के लिए बनाया जा रहा दबाव

कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस भवन में हुई अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव, संयुक्त कलेक्टर और BLO प्रतिनिधियों की बैठक

Chhattisgarh OBC Survey : आज रायपुर कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस के मीटिंग हॉल में बीएलओ शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 06 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हिमाचल साहू एवं रायपुर के संयुक्त कलेक्टर द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा कराए जा रहे ओबीसी सर्वे (Chhattisgarh OBC Survey) कार्य करने में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आहुत की गई l

यह भी पढ़े :- Fake IPS News : 2 लाख रुपए लेकर, वर्दी पहनाकर बोला- जाओ अब तुम IPS हो, फिर ….

दोपहर 12:00 बजे चर्च प्रारंभ हुई, अन्य वर्ग आयोग के सचिव द्वारा ओबीसी सर्वे की आवश्यकता पर जानकारी दी गई और सभी BLO को इसके लिए सहयोग की अपील की गई, साथ ही प्रतिनिधिमंडल से पूछा गया कि आप लोग की समस्या के समाधान के लिए आप लोगों के क्या सुझाव है?
चर्चा लगभग 2 घंटे तक लगातार चली जिसमें प्रतिनिधि मंडल को चर्चा असफल होती नजर आई इसके कारण निम्न है…

1. अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य के मुख्यमंत्रीजी को ओबीसी सर्वे (Chhattisgarh OBC Survey) कार्य के मानदेय के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है जिसकी कोई भी स्पष्ट जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई हैl
2. बीएलओ के मूल विभाग से सर्वे कार्य करने के लिए कार्य मुक्त करने पर कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला है इसके लिए उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही गई l
3. आयोग द्वारा कहा गया है पहले ओबीसी की संख्या की जानकारी दीजिए बाद में 54 बिंदुओं पर सर्वे का कार्य किया जाए, जो कि कार्यालय समय के बाद सिर्फ एक घंटे के समय में संभव नहीं है l
4. मतदाता सूची के आधार पर ही सर्वे कार्य करने कहा जा रहा है जिसमें अनेक प्रकार की त्रुटियां है, जैसे :-
5. (a) परिवार के सदस्यों का मतदाता सूची में एकजाई ना होनाl
6. मतदाता सूची से मृतक व्यक्ति या शिफ्टेड व्यक्तियो को नहीं हटाया जाना..
7. शहरी क्षेत्र के अधिकतर भाग संख्या में मतदाता सूची में दूसरी भाग संख्या के व्यक्तियों का नाम जोड़ना.. जिससे उन व्यक्तियों से संपर्क कर सर्वे कार्य कर पाना बहुत ही मुश्किल कार्य है।
8. सर्वेक्षण के दौरान महिला ब्लू की सामाजिक व्यक्तियों से सुरक्षा व किसी भी प्रकार की अपने घटना की जिम्मेदारी किसकी होगी?… इस पर कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिलाl
9. सर्वेक्षण कार्य के लिए जो समय सीमा प्रदान की गई है वह पर्याप्त नहीं है
10. ओबीसी सर्वे जातिगत सर्वे है जिसमें व्यक्ति या परिवार की अत्यंत ही व्यक्तिगत जानकारियां ली जानी है जिसमें बिना पूर्व सूचना के किसी भी व्यक्ति द्वारा जानकारी समय पर प्रदान नहीं की जाती है अभी तक शासन द्वारा इस सर्वे के लिए समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, लाउडस्पीकर या कचरा गाड़ियों के द्वारा सभी मतदाता क्षेत्रो में सर्वे से पहले व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए विशेष प्रयास नहीं किया जा रहा l

बीएलओ द्वारा रखी गई उपरोक्त सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव व रायपुर के संयुक्त कलेक्टर द्वारा आयोग के अध्यक्ष एवं उच्च अधिकारियों से चर्चा कर उचित समस्या समाधान करने की बात कही गई तथा उक्त सर्वे के लिए संबंधित आयोग के उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाते हुए बीएलओ के प्रतिनिधिमंडल को सहयोग करने की अपील की हैं l

उक्त बैठक में रायपुर शहर के BLO प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू, शिक्षक पी एस श्याम, शिक्षक जुनैद शेख, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष पद्मावती साहू, जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी तिवारी, कोषाध्यक्ष सारिका तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेl

देवेन्द्र साहू
देवेन्द्र साहू
Back to top button
error: Content is protected !!