स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मलेरिया पीड़ित मरीजों से की मुलाकात, कहा- नए भवन और सेटअप की सौगात बहुत जल्द

Health Minister in Bijapur: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बीजापुर पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दो छात्राओं की मौत के कारणों की जांच कराने की बात कही। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:- Breaking News : VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, घर में मिली क्षत-विक्षत लाश
स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश देते हुए जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का मलेरिया जांच अनिवार्य रूप से करने और मलेरिया पॉजिटिव बच्चों के माता-पिता का भी मलेरिया जांच करने के निर्देश दिए। सभी मरीजों से बारी-बारी मिलकर उनके इलाज संबंधी जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने ICU में बेड की कमी को देखते हुए तत्काल 10 बेड समेत दो डायलिसिस मशीनों की स्वीकृति दी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला अस्पताल के लिए सर्वसुविधायुक्त नया भवन, नए सेटअप के लिए जल्द ही स्वीकृत करने की बात कही। (Health Minister in Bijapur)

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर स्थित पोटाकेबिन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं अलग-अलग क्लास में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई, मध्यान्ह भोजन समेत मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए चर्चा करते हुए प्रतिदिन नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही। परिसर में गड्ढों में पानी का जमाव न हो इसलिए सभी संस्थाओं में नाली निर्माण, बजरी गिट्टी, मुरूम से गड्ढों का भराव करने, परिसर को साफ-सुथरा रखने झाड़ियों की कटाई समेत स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टूडेंट्स को हमेशा गर्म भोजन कराने जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई मीनू चार्ट की कड़ाई से पालन करने समेत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। (Health Minister in Bijapur)

स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों से कहा कि अपना लक्ष्य तय करके आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करना है। साथ ही अन्य गतिविधियों में भाग लेकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन करना है। मंत्री जायसवाल ने बच्चों को अपने हाथों से फल वितरण कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के साथ पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मनोज कुमार पिंगुआ, स्वास्थ्य संचालक ऋतुराज रघुवंशी, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जगदीश सोनकर, कलेक्टर अनुराग पांडेय, CEO जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। (Health Minister in Bijapur)



