Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम और उचित इलाज के दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

Health Minister Instructions: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय महानदी भवन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य में मौसमी बीमारियों की रोकथाम और उचित इलाज के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। 

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एक्शन की मांग, जयराम रमेश ने उपराष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, पढ़े पूरी खबर  

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपात स्थितियों में बेहतर और त्वरित इलाज प्रदान करने के लिए अस्पतालों में सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि मरीजों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी अस्पतालों में साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं, ताकि संक्रमण फैलने की संभावना को कम किया जा सके। (Health Minister Instructions)

निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए विशेष जोर दिया और अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता, दवाओं की आपूर्ति और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। (Health Minister Instructions)

उपायों पर विस्तार से की चर्चा

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को नियमित रूप से समीक्षा बैठकें आयोजित करने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, विशेष सचिव चंदन कुमार, मिशन संचालक जगदीश सोनकर, नियंत्रक खाद्य और औषधि कुलदीप शर्मा, संचालक आयुष इफ्फत आरा, प्रबंध संचालक CGMCC पद्मिनी भोई समेत अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। (Health Minister Instructions)

जल स्रोतों का साफ-सुथरा होना जरूरी: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा पारित आदेश के परिपालन में आवास और पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित बैठक में कहा कि जल निकायों (स्रोतों) को साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी है। नदियों, तालाबों सहित अन्य जल स्रोतों में किसी भी प्रकार प्रदूषण नहीं होना चाहिए। बैठक में जल संसाधन, नगरीय प्रशासन एवं विकास, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने राज्य की नदियों, जलाशयों, तालाबों और अन्य जल स्त्रोतों को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए एक्शन प्लान के तहत कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। (Health Minister Instructions)

 

बैठक में अधिकारियों को जल निकायों की रक्षा करने, भूजल निकासी, जल संरक्षण, जल की गुणवत्ता बनाए रखने सहित राज्य के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तरल समेत ठोस अपशिष्ट पदार्थों की डंपिंग रोकने के साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों में निकायवार कचरा कलेक्शन निराकरण की कार्रवाई और नियमित निगरानी रखने कहा है। उन्होंने अधिकारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेशों का पालन करने कहा गया है। बैठक में सचिव आवास और पर्यावरण आर.शंगीता, जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। (Health Minister Instructions)

Back to top button
error: Content is protected !!