Google Analytics —— Meta Pixel

Road Accident in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, आग में जलकर 4 दोस्तों की मौत

Road Accident in Chhattisgarh : राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा (Road Accident in Chhattisgarh) कांकेर के आतुर गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार डिजायर कार पुल से टकरा गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार 6 में से चार युवक जलकर मौत के शिकार हो गए, जबकि दो लोग कार से बाहर छिटककर घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: पत्नी पर बर्बर अत्याचार, गर्म पानी में चेहरा डुबोने की कोशिश; पति गिरफ्तार

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक केशकाल के ढोण्डरा पाल गांव के रहने वाले थे और वे कांकेर के एक दोस्त को छोड़ने के लिए निकले थे। हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ जब उनकी डिजायर कार आतुर गांव के पास पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में भयंकर आग लग गई और चार युवक अंदर ही फंस गए।

वहीं, दो लोग दुर्घटना के दौरान कार से बाहर गिर गए जिससे उनकी जान बच गई, हालांकि दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

रात में गूंजा चीख-पुकार, सुबह मिली जली हुई बॉडी

रात में धमाके और आग की खबर मिलते ही कांकेर पुलिस, यातायात टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हालांकि आग इतनी भयानक थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका। आज सुबह फॉरेंसिक टीम की मदद से जली हुई लाशों को बाहर निकाला गया, जिन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है।

शोक की लहर

घटना की खबर के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। एक ही गांव के चार युवाओं की इस दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह हादसा (Road Accident in Chhattisgarh) एक बार फिर तेज रफ्तार, लापरवाही और रात्रि यात्रा की खतरनाक हकीकत को उजागर करता है। प्रशासन ने युवाओं से सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है और जांच जारी है कि हादसे का कारण नशा, नींद या वाहन की तकनीकी खराबी तो नहीं थी।

Back to top button
error: Content is protected !!