Google Analytics —— Meta Pixel

हेल्पलाइन पर छात्रों ने पूछा पढ़ने में परेशानी है कैसे करें, पढ़ें पूरी खबर

Helpline For students: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विद्यार्थियों के मन से हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी परीक्षाओं के डर को दूर करने और समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। इस हेल्पलाइन पर विद्यार्थियों और उनके पालकों द्वारा प्रश्न पूछे गए कि समीकरण कैसे याद करे? पढ़ने में परेशानी है कैसे करे? स्कूल टीचर छुट्टी में थी तो पढ़ाई नहीं हुई, शरीर क्रिया विज्ञान, कठिन प्रश्न कौन-कौन से आयेंगे, 05 अंक वाले प्रश्न में चित्र बनाना अनिवार्य है क्या?, परीक्षा की तैयारी कैसे करे?, प्रश्न पत्र की तैयारी कैसे करें?, ब्लूप्रिंट के अनुसार तैयारी कैसे करे? राजनीति विज्ञान को पढ़ने के बाद भूल जाता हूँ कैसे करू? जैस प्रश्न पूछे गए।

यह भी पढ़ें:- BJP Candidates List : आ गई बीजेपी कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट, करनाल से खट्टर तो नागपुर से गडकरी को मिला टिकट, देखें पूरी सूची

हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18002334363 पर प्राप्त हुए 20 कॉल का समाधान माध्यमिक शिक्षा मंडल के उप सचिव जेके अग्रवाल, समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार साहू, डाटा कक्ष से I.O. आई अंशुमन कसेर, विषय विशेषज्ञ निशा सिंह, हरिप्रसाद जोशी, अर्पणा तिवारी, नम्रता तिवारी, रेणुका, राजकुमार गेण्ड्रे, नंदा पिल्ले, दिव्या ठाकुर, अमी सोनी, दीपा सोनकर, सोमा बनिक, सुनीता पाण्डेय और बिहारी लाल शर्मा द्वारा किया गया। गुरूवार 14 मार्च को हेल्पलाइन में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के विषय विशेषज्ञ विषयगत समस्याओं का समाधान करेंगे। (Helpline For students)

Back to top button
error: Content is protected !!