मारुति शोरूम में हाईवोल्टेज हंगामा, महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंकी स्याही; मारपीट का VIDEO वायरल
Maruti Suzuki Showroom : भिलाई के नेहरू नगर स्थित एक मारुति सुजुकी शोरूम (Maruti Suzuki Showroom) में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे कंपनी के CEO का महिला कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, CEO के ऑफिस (Maruti Suzuki Showroom) पहुंचते ही एक महिला कर्मचारी ने उनके चेहरे और शर्ट पर स्याही फेंक दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों तथा पुलिस अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी CEO के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करती नजर आ रही है, जबकि पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं।
महिला कर्मचारियों ने लगाए आरोप
जानकारी के अनुसार, शोरूम की तीन से चार महिला कर्मचारियों ने CEO के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारियों का आरोप है कि CEO का व्यवहार लंबे समय से महिला स्टाफ के प्रति ठीक नहीं था, जिससे कई कर्मचारी परेशान थीं।
मौके पर नहीं थी महिला पुलिस
घटना के दौरान मौके पर महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं। ऐसे में पुरुष पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया।
पुलिस जांच जारी
घटना के बाद पुलिस CEO को अपने साथ थाने ले गई। पूरे मामले की जांच CSP स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस शिकायतों और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े :- Russia Ukraine War : रूस ने दागी परमाणु क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल, कांपा कीव



