Google Analytics —— Meta Pixel

हिंदी हृदय की वाणी है : डॉ. रामनिवास साहू, श्रीकृष्ण शिक्षा और सेवा संस्थान बिलासपुर ने मनाया हिंदी दिवस

बिलासपुर। श्रीकृष्ण शिक्षा और सेवा संस्थान की ओर से 14 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2025) का आयोजन उत्सव वाटिका में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेट्रो रेल, नई दिल्ली के अभियंता डेशकुमार साहू ने की। मुख्य वक्ता केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामनिवास साहू ने कहा कि “हिंदी आज भी भारतीय जनों के हृदय की वाणी है। जब तक इसे हृदय से स्वीकार नहीं किया जाएगा, यह सरकारी अनुदान की वैशाखी पर चलती रहेगी।

यह भी पढ़ें:- तखतपुर विधायक के जन्मदिन समारोह में हंगामा, आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब कटी 

उन्होंने कहा कि आज हिंदी 193 देशों में अध्ययन, शोध और राजनय की भाषा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।  आज हिंदी विश्वभाषा नंबर-1 के रूप में स्थापित हो चुकी है। संस्थान के अध्यक्ष अधिवक्ता गोपालकृष्ण साहू ने संस्थान के समाजोपयोगी उद्देश्यों की जानकारी दी। इस बीच योगाचार्य डॉ. योग ज्योति साहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि “नशाग्रस्त देश को केवल योग ही स्वस्थ और संपन्न बना सकता है।” (Hindi Diwas 2025)

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

देशकुमार साहू ने छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो की सफलता में उनका परिश्रम अभूतपूर्व रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा को एकता, स्वतंत्रता और समानता का प्रतीक बताते हुए इसके संरक्षण और उन्नयन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक अशोक यादव, जगदीश गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, धून सिंह ठाकुर, आशालता दुबे, उषा सरवानी, सिंधु ठाकुर, श्रद्धा साहू, आर.पी. साहू, कृष्णकुमार चौकसे और चंद्रिका साहू ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में खगेंद्र साहू ने उपस्थित सभी अतिथियों और वरिष्ठ नागरिकों का आभार व्यक्त किया। (Hindi Diwas 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!