कनाडा में हिंदू समुदाय के लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे, खालिस्तानियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Hindu Protest in Canada: कनाडा के ब्रैम्पटन में स्थित मंदिर पर हुए हमले के खिलाफ हिंदू समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जय श्री राम के नारे लगाए। बता दें कि हिंदू मंदिर में 3 नवंबर को खालिस्तानी हमला हुआ था। इसके बाद 4 नवंबर की शाम को कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हुई, जिन्होंने मंदिर और समुदाय के साथ एकजुटता दिखाई। एकजुटता रैली के आयोजकों ने कनाडाई राजनेताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर खालिस्तानियों को और समर्थन नहीं देने का दबाव डाला।
यह भी पढ़ें:- Bastar Olympics-2024 : बस्तर संभाग के सभी विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन हेतु तिथि जारी
एकजुटता रैली में भाग लेने वाले एक शख्स ने का कि एक बात स्पष्ट है कि कनाडा में हमारी जान है और हिंदुस्तान में हमारी जान बस्ती है। हिंदू कनाडाई कनाडा के प्रति बहुत वफादार हैं। हिंदू कनाडाई लोगों के साथ जो हो रहा है वह सही नहीं है। समय आ गया है कि सभी राजनेता यह जान लें कि हिंदू कनाडाई लोगों के साथ जो हो रहा है वह गलत है। हम चाहते हैं कि कनाडा हिंदुओं के साथ अच्छा व्यवहार करे। हम चाहते हैं कि भारत और कनाडा के रिश्ते मजबूत हों, हम उन लोगों के खिलाफ हैं, जो इसके खिलाफ हैं। (Hindu Protest in Canada)
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा में हिंदू मंदिर में जो हुआ वह बेहद चिंताजनक है। आपको हमारे आधिकारिक प्रवक्ता का बयान और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्त की गई चिंता भी देखनी चाहिए थी। इससे आपको पता चल जाएगा कि हम इस घटना के बारे में कितनी गहरी भावना रखते हैं। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि कनाडा में मंदिर पर हुए हमले के लिए वहां की सरकार जिम्मेदार है, जिस तरह से दिनदहाड़े कुछ अतिवादी ताकतों ने हिंदू स्थल पर हमला किया है उसकी हम घोर भत्सर्ना करते हैं। (Hindu Protest in Canada)
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने जताई नाराजगी
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यहा पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंदुओं को कनाडा या कहीं पर भी अपनी आस्था का पर्व मनाने का अधिकार है। जैसा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि ये सरकार का दायित्व है कि वो सुरक्षा दे और हम इस बात की अपेक्षा करेंगे कि दुनिया इस बात का ध्यान दे। दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कनाडा की घटना की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। भारत सरकार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करवाए। इस मुद्दे पर देश की सभी राजनीतिक पार्टियां ही नहीं बल्कि देश के सभी 140 करोड़ लोग भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। (Hindu Protest in Canada)



