Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर CM सोरेन के हेलिकॉप्टर के उड़ान में देरी, मुख्यमंत्री ने बताया साजिश

JMM Letter to President: झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलिकॉप्टर के उड़ान में देरी हुई, जिसे लेकर JMM ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। साथ ही मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। इसे लेकर झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हमेशा से सुरक्षा के कारणों से ऐसा किया जाता है और यह आज से नहीं बल्कि काफी समय पहले से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं उस क्षेत्र को अन्य लोगों के लिए तब तक नॉ फ्लाइंग जोन करके रखा जाता है जब तक की प्रधानमंत्री वहां से वापस निकल न जाएं। प्रधानमंत्री के अलावा किसी के हेलिकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं होती जब वे वहां मौजूद होते हैं। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा देवगुड़ी स्थलों के संरक्षण और संवर्धन से सांस्कृतिक धरोहर की हो रही है पुनर्स्थापना

असम CM और झारखंड BJP विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सर्वेसर्वा अधिकारी हैं। उनकी सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जाते हैं। जब भी PM कहीं जाते हैं तो वहां पर कुछ समय के लिए एयर ट्रैफिक को ब्लॉक किया जाता है। अगर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के विषय को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति का विषय बनाते हैं तो इससे प्रतीत होता है कि वे कितना घबरा गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर उनके हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने में हुई देरी पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह साजिश चलती रहती है। (JMM Letter to President)

JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने कसा तंज

वहीं रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चुनाव आयोग से पहले से अनुमति ली जाती है। वोटिंग में अब कुछ ही समय रह चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्टार प्रचारक हैं और JMM सहित वे INDIA गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं। एक दिन में उनके 6-7 कार्यक्रम होते हैं, ऐसे में उन्हें दो घंटे के लिए बिठाकर रखा जाए तो इसके कारण जो दिक्कतें आईं हैं, उसकी गुहार वे किसके पास लगाएंगे? लोकसभा चुनाव के समय उन्हें ED ने पांच महीने तक जेल में रखा बाद में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। अब इस चुनाव में भी ऐसा होगा तब वे जनता के पास कैसे जाएंगे। (JMM Letter to President)

पूनावाला ने साधा जमकर निशाना

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि झारखंड में JMM-कांग्रेस की सरकार दरअसल एक घुसपैठिया गठबंधन है।  पूनावाला ने कहा कि आज आदिवासी समाज की ‘रोटी-बेटी-माटी’ पर सबसे बड़ा खतरा कोई है तो वो JMM-कांग्रेस की सरकार है। झारखंड के हाई कोर्ट ने बताया है कि कैसे घुसपैठियों को आने दिया गया और वोट बैंक के लिए आदिवासियों के रोजगार और जमीन को उन्हें दे दिया गया। उन्होंने अलग-अलग राज्यों में OBC के साथ भी यही किया है। इसलिए द्रौपदी मुर्मू और चंपई सोरेन ने भी हेमंत सोरेन का साथ छोड़ दिया। झारखंड का जो आदिवासी समाज है वो अब जागरुक हो चुका है कि अगर अब रोटी-बेटी और माटी को सुरक्षित रखना है तो सबसे पहले JMM-कांग्रेस की सरकार को उखाड़कर फेंकना है। (JMM Letter to President)

Back to top button
error: Content is protected !!