Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों के मांद सिलगेर पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, कहा- बस्तर के बच्चे बनना चाहते हैं डॉक्टर और कलेक्टर

Home Minister in Silger: डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा अचानक नक्सलियों की मांद सिलगेर पहुंचे, जहां उन्होंने कैंप के जवानों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से बातचीत की। गृहमंत्री शर्मा एक दिवसीय बस्तर दौरे के दौरान सुकमा जिले के सिलगेर कैंप पहुंचकर जवानों से मुलाकात की। गृहमंत्री शर्मा जवानों से रूबरू हुए और उनका जोश देखकर गदगद हो गए। गृहमंत्री शर्मा ने मुठभेड़ में शामिल और नया कैंप बनाने में लगे सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए हमारे सुरक्षाबलों के जवान संकल्पित हैं।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में BJP विधायक दल की बैठक आज, बजट सत्र को लेकर होगी चर्चा

उन्होंने कहा कि घटना के बाद भी हमारे जवानों के हौसले नहीं टूटे हैं। वे दुगुने जोश से सुरक्षा और शांति स्थापित करने में लग गए हैं। बस्तर दौरे के दौरान प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ और प्रमुख सचिव पंचायत मती निहारिका बारीक उपस्थित थीं। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि सुरक्षाबलों के जवानों के हौसले बुलंद है। हम नई योजना के साथ इस क्षेत्र में विकास के कैंप स्थापित करने जा रहे हैं। इस कैंप के माध्यम से हम क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। हम सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड, खेतो में स्थाई पम्प कनेक्शन, आंगनबाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना, मोबाइल टावर, हर बसाहट में टीवी सेट और डीटीएच दिया जाएगा। यहां स्थापित होने वाला कैंप विकास का कैंप साबित होगा। (Home Minister in Silger)

डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से निश्चित रूप से सभी शासकीय योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों का विकास चाहती है, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों का भी विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे। गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर में विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। (Home Minister in Silger)

बस्तर के बच्चे भी डॉक्टर और कलेक्टर बनना चाहते हैं: गृहमंत्री शर्मा

गृहमंत्री विजय शर्मा का सिलगेर के ग्रामीणों और बच्चों ने स्वागत किया। बच्चों ने शर्मा के लिए सुंदर स्वागत गीत भी गाए। गृहमंत्री शर्मा ने स्कूली बच्चों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया और बच्चों से बातचीत करते हुए कहा आप सभी हमारे देश के और बस्तर के भविष्य हैं। आप सभी पढ़ लिखकर उच्चे पदों पर पहुंचे। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर के बच्चे भी डॉक्टर और कलेक्टर बनना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बच्चे पढ़ लिख कर ऊंचे पदों पर पहुंचे, जिससे बस्तर में नक्सलवाद खत्म होगा। (Home Minister in Silger)

Back to top button
error: Content is protected !!