अडाणी-हिंडनबर्ग समेत कई मुद्दों पर गृहमंत्री शाह ने पहली बार की बात, पढ़ें पूरी खबर
Home Minister Shah Interview: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अडाणी और हिंडनबर्ग समेत कई विवाद पर पहली बार बयान सामने आया है। उन्होनें कहा कि BJP के लिए छिपाने जैसी कोई बात नहीं है और न ही डरने की जरूरत है। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने इंटरव्यू के दौरान मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ के नसक्लवाद, PFI पर बैन, कांग्रेस और राहुल गांधी, 2023 में राज्य के चुनाव, संसद व्यवधान, आंतरिक सुरक्षा, 2024 लोकसभा चुनाव जैसे कई मुद्दों पर भी बात की।
यह भी पढ़ें:- लगातार बिगड़ रहे पाकिस्तान के हालात, 210 रुपये लीटर बिक रहा दूध, पोल्ट्री रेट में भी भारी बढ़ोतरी
त्रिपुरा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने ‘चलो पलटाई’ का नारा त्रिपुरा की स्थिति बदलने के लिए दिया था और आज हमने स्थिति को बदला है…हमने बजट अच्छा किया है। हमने हिंसा को समाप्त किया है। नशे के कारोबार पर कठोरता से नकेल कसी है। PFI कैडर पर कई मामले थे उन्हें समाप्त करने का काम कांग्रेस ने किया, जिसे कोर्ट ने रोका…हमने PFI को सफलतापूर्वक बैन किया। PFI देश में धर्मांधता और कट्टरता बढ़ाने वाला संगठन था। आतंकवाद का एक प्रकार से सामग्री तैयार करने का काम वे लोग कर रहे थे। (Home Minister Shah Interview)
#WATCH अगर प्रोडक्ट अच्छा है तो उसे गाजे बाजे के साथ मार्केट करना ही चाहिए। PM मोदी का काम देश और दुनिया के सामने गौरव के साथ रखा जाना चाहिए। ये पूरे भारत का गौरव है: भारत द्वारा G-20 की अध्यक्षता करने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह pic.twitter.com/CWBCKHK0EM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि PM मोदी ने उत्तर-पूर्व और भारत के बाकी के हिस्सों के बीच जो मन की दूरी थी उसे समाप्त कर दिया है।आज उत्तर-पूर्व के लोगों को मन से लगता है कि बाकी हिस्सों में हमारा सम्मान है। बाकी राज्यों से लोग उत्तर-पूर्व जाते हैं तो वे उनका भी सम्मान करते हैं। बिहार और झारखंड में नक्सवादी उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है। मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में भी कुछ ही समय में शांति बहाल करने में हम सफल होंगे। जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवाद से संबंधित सभी प्रकार के आंकड़े सबसे अच्छी स्थिति में हैं। (Home Minister Shah Interview)
#WATCH बिहार और झारखंड में वामपंथी उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है। मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में भी कुछ ही समय में शांति बहाल करने में हम सफल होंगे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित सभी प्रकार के आंकड़े सबसे अच्छी स्थिति में हैं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह #AmitShahtoANI pic.twitter.com/B6izojP3RB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023
#WATCH 2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है। देश की जनता को तय करना है, अभी तक तो लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल जनता ने किसी को नहीं दिया है: 2024 लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह #AmitShahtoANI pic.twitter.com/JOyRZlDRyf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023
भाजपा द्वारा कई शहरों के नाम बदलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक भी शहर ऐसा नहीं है जिसका पुराना नाम न हो और बदला है। इसपर बहुत सोच समझकर हमारी सरकारों ने फैसले लिए हैं और हर सरकार का ये विधायी अधिकार है। अगर मोदी जी के समय में G-20 का नेतृत्व भारत को मिला है और G-20 यशस्वी तरीके से संपन्न होता है तो इसका यश मोदी जी को मिलना ही चाहिए। क्यों न मिले?…अगर प्रोडक्ट अच्छा है तो उसे गाजे बाजे के साथ मार्केट करना ही चाहिए। (Home Minister Shah Interview)
2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा मोदी जी के साथ आगे बढ़ रहा है।
अभी तक तो लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल जनता ने किसी को नहीं दिया है।
– श्री @AmitShah pic.twitter.com/ed9RjBuK90
— BJP (@BJP4India) February 14, 2023
#WATCH पहली बार एक्सपंज नहीं हुआ है। संसद की कार्यवाही एक्सपंज वाक्यों से भरी पड़ी है। संसद में नियमों के हिसाब से बहस करनी होती है, संसदीय भाषा में करनी होती है: संसद में एक्सपंज(अमर्यादित टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा देना) पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह #AmitShahtoANI pic.twitter.com/haUe0D1jtr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023