Home Minister Shah Interview: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बीते महाराष्ट्र चुनाव में दो तिहाई बहुमत से भाजपा जीती थी, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के लालच में उद्धव ठाकरे ने हमसे विश्वासघात किया। न सिर्फ हमसे, बल्कि महाराष्ट्र के जनादेश के साथ भी विश्वासघात किया। उस समय भी हमारा दो तिहाई बहुमत था और आज भी हमारा दो तिहाई बहुमत है। मैं महाराष्ट्र की जनता का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने उचित निर्णय करके महाराष्ट्र को सुरक्षित हाथों में सौंपा।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के CM की कांग्रेस को नसीहत, कहा- EVM पर रोना बंद करे
उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 के पहले हम भारत को नक्सलवाद से मुक्त करा देंगे। ये मेरा विश्वास है। सालों से ये समस्या नासूर की तरह भारत के बहुत बड़े भू-भाग के अंदर विकास को रोकने काम किया है। 33 साल में पहली बार 2 करोड़ से ज्यादा यात्री जम्मू-कश्मीर में पहुंचे हैं। 30 साल के बाद घाटी में सिनेमा हॉल खुले हैं। 33 साल के बाद पहली बार ताजिया का जुलूस निकला है, जो बताता है कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति ठीक है। चुनाव भी पूर्ण रूप से शांति से संपन्न हुए हैं। (Home Minister Shah Interview)
भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी का कल्चर: शाह
शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी का कल्चर है, भाजपा का ये कल्चर नहीं है। जीप कांड से लेकर सीरिज ऑफ भ्रष्टाचार तक… कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपए के खपले-घोटाले किए हैं। 2014, 2019 और 2024 तीनों मिलाकर भी कांग्रेस को जितनी सीटें नहीं आई है, उतनी सीटें हम इस बार जीतकर आए हैं। फिर कांग्रेस को लगता है हम चुनाव हारे हैं। मैं भारत की राजनीति में पहला ऐसा व्यक्ति देख रहा हूं, जो पराजय से अहंकारी होता है। हम उस समय भी कहते थे कि वन नेशन, वन इलेक्शन आएगा, हम आज भी कह रहे हैं कि वन नेशन, वन इलेक्शन आएगा। (Home Minister Shah Interview)
हमारे लिए भारत माता सर्वोपरि: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हम उस समय भी कह रहे थे कि वक्फ का गैर संवैधानिक कानून हम बदलेंगे और आज भी हम कह रहे हैं कि वक्फ का गैर संवैधानिक कानून बदलेंगे। हम उस समय भी कह रहे थे कि देश की सुरक्षा के लिए हम कुछ भी करने के लिए तैयार हैं, आज भी मैं कहता हूं कि मार्च, 2026 तक नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा। हम उस समय भी कह रहे थे कि 2027 में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और आज भी मैं कहता हूं कि 2027 में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। हम राजनीति में एक मिशन लेकर निकले हैं, हमारे लिए भारत माता सर्वोपरि है। (Home Minister Shah Interview)
असम में घुसपैठिए को हमने रोक दिया: शाह
गृहमंत्री शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव EVM से ही हुआ था और राहुल गांधी मानते हैं कि वो जीत गए हैं, तब EVM ठीक था। झारखंड में शपथ लेकर तुरंत सत्ता में बैठ गए, तब EVM ठीक है। जब जनता ने हरियाणा और महाराष्ट्र में पटखनी दे दी तो EVM खराब है। जब तक भाजपा का एक भी सांसद सदन में है… हम ना धर्म के आधार पर आरक्षण आने देंगे और ना ही SC, ST, OBC के कोटे में कटौती होने देंगे। असम में घुसपैठिए को हमने रोक दिया है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि ओडिशा में भी रूक जाएगा, लेकिन बंगाल में नहीं रूक रहा है, झारखंड में नहीं रूक रहा है। क्योंकि कुछ सरकारें… इन घुसपैठिए को अपना वोटबैंक मानती है, वो रोकना नहीं चाहते हैं। (Home Minister Shah Interview)