दुल्हन का प्रेमी निकला होम थिएटर ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया खुलासा

Home Theater Blast Case: कवर्धा पुलिस ने रेंगाखार थाना क्षेत्र में हुए होम थिएटर ब्लास्ट मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक दुल्हन का प्रेमी ही होम थिएटर ब्लास्ट का मास्टरमाइंड निकला। पूछताछ में 33 साल के सरजू मरकाम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के छपला गांव का रहने वाला है। बता दें कि पुलिस ने मामले चार आरोपियों को हिरासत में लिया था, जिनसे घटना को लेकर पूछताछ की गई थी।

यह भी पढ़ें:- कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि शादी की रात 30 मार्च को फोन पर दूल्हे के साथ प्रेमी सरजू मरकाम का विवाद हो गया था। इसके बाद बदला लेने के लिए आरोपी ने होम थिएटर में एक पाव अमोनियम नाइट्रेट और सुतली बम डालकर विस्फोटक तैयार किया था। फिर रिसेप्शन के दिन चुपके से म्यूजिक सिस्टम को मृतक के घर छोड़ा था। SP लाल उमेंद सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया है। (Home Theater Blast Case)

SP के मुताबिक नवविवाहिता और सरजू मरकाम के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध था। लड़की की शादी तय होने से आरोपी नाखुश था। दूल्हे से मोबाइल पर बहस होने के बाद उसने बदला लेने के लिए पूरी प्लानिंग की। 30 अप्रैल शादी के दिन उसने बालाघाट के मंडई से होम थिएटर खरीदा। इसके साउंड बॉक्स में उसने डेढ़ किलो का बारूद लगाया। फिर 1 अप्रैल को रिसेप्शन के दिन वो मंडप वाली जगह के पास होम थिएटर को छोड़कर चला गया। लड़की के घरवाले उसे अच्छी तरह से पहचानते थे। इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। (Home Theater Blast Case)

पुलिस पूछताछ में आरोपी सरजू मरकाम ने बताया कि वो पहले इंदौर के क्रशर प्लांट यानी पत्थर खदान में ब्लास्टिंग डिपार्टमेंट में काम कर चुका है। इसलिए उसे विस्फोटक और ब्लास्ट करने की जानकारी पहले से थी। दरअसल, अंजना गांव मध्यप्रदेश में है, जहां से बारात आई थी। इसके बाद जब परिवारवाले दहेज में मिले सामान को देख रहे थे, तभी होम थिएटर में विस्फोट हुआ। इससे दूल्हे और उसके भाई की मौत हो गई थी। चार और लोग घायल हुए थे। चमारी गांव में हुई इस घटना के पीछे पहले माना जा रहा था कि नक्सली हो सकते हैं, लेकिन अब पुलिस ने अंजना गांव के चार युवकों को हिरासत में लिया। इसमें एक युवक दुल्हन ललिता मेरावी का प्रेमी था। कड़ई से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि विस्फोटक कहां से लाया गया इसकी जांच जारी है। (Home Theater Blast Case)

Related Articles

Back to top button