Shiv Sena Support Murmu: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिला शिवसेना का साथ, उद्धव ठाकरे ने कहा मुझे विरोध करना चाहिए था, पर…

Shiv Sena Support Murmu: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय हो गया है। इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कल सांसदों की बैठक में किसी ने मुझपर कोई दबाव नहीं डाला, ये बात मैं साफ करना चाहता हूं। हमारे कई आदिवासी नेताओं ने मुझसे विनती की है कि पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति बन रही हैं। इसलिए शिवसेना उन्हें समर्थन देने का ऐलान कर रही है। महाराष्ट्र के पूर्व CM ने कहा कि- शिवसेना ने कभी ऐसे विषय पर राजनीति नहीं की है। वैसे तो हमें विरोध करना चाहिए था, लेकिन इतने छोटे मन का मैं नहीं हूं।

यह भी पढ़ें:- Murmu Almost Win: NDA की उम्मीदवार का राष्ट्रपति बनना लगभग तय !, अब तक इन दलों ने दिया समर्थन

उद्धव ठाकरे के ऐलान से ठीक पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी कहा था कि वे राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का पूरा समर्थन करेंगे। हमारे सभी विधायक PM नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उन्हें वोट देंगे। बता दें कि हाल ही में शिवसेना में एकनाथ शिंदे ने बड़ी बगावत कर दी थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना पड़ा और फिर शिंदे ने BJP के साथ मिलकर सरकार बना ली। इस बड़ी राजनीतिक उठापटक से पहले तक शिवसेना विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन में मानी जा रही थी, लेकिन बगावत ने तस्वीर बदल दी। सोमवार को जब उद्धव ठाकरे से सांसदों के साथ बैठक की तो ज्यादातर सांसदों ने BJP के नेतृत्व वाली NDA की उम्मीदवार को समर्थन देने का आग्रह किया। वहीं शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यशवंत सिन्हा के नाम की वकालत की। (Shiv Sena Support Murmu)

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने अपनी बैठक में द्रौपदी मुर्मू यानी NDA की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर चर्चा की। द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। शिवसेना की भूमिका एक-दो दिन में साफ हो जाएगी। विपक्ष जिंदा रहना चाहिए। हमारे पास विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के प्रति भी सद्भावना है। पहले हमने प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था। NDA उम्मीदवार का नहीं। हमने प्रणब मुखर्जी का भी समर्थन किया था। शिवसेना दबाव में फैसले नहीं लेती। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा। वहीं 21 जुलाई को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म होने वाला है। (Shiv Sena Support Murmu)

Related Articles

Back to top button