Trending

राशिफल सोमवार 18 अक्टूबर 2021 : सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

राशिफल सोमवार 18 अक्टूबर 2021 व दिन के उपाय : दान, भोजन, (मन्त्र हिन्दू एवं जैन धर्म ) राशिफल 18 अक्टूबर 2021, दिन- सोमवार। तिथि-त्रयोदशी। चन्द्र राशी – कुम्भ। व्रत- प्रदोष व्रत, प्रदोष काल में शिव पूजा। कार्य सिद्ध सफल योग -10:53 से प्रारम्भ। पंचक-दिनरात्र। तुला संक्रांति (दान वस्तु-) चावल, दलीय, टिल, केसर, माचिस, वस्त्र। आंशिकवर्षा योग (17-20अक्टूबर) : मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र एवं पश्चमी एवं अन्य प्रदेशों के दक्षिणी, बंगलौर में वर्षा योग।

यह भी पढ़ें : राजीव गाँधी किसान न्याय योजना : छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगी एक नवम्बर को तीसरी किश्त की राशि

राशिफल सोमवार 18 अक्टूबर 2021

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

कल की तुलना में आज आपका दिन विशेष उत्तम सिद्ध होगा। महीने के प्रमुख दिनों में आज का दिन सिद्ध हो सकता है। जनसंपर्क से संबंधित सभी क्षेत्र में जुड़े लोगों को विशेष सफलताके योग हैं। व्यापारिक लाभ उत्तम रहेगा। रोजगार में अनुकूल स्थितियां या काम की कमी से सुख सुविधा आराम प्राप्त होगा। परिचितों से सहयोग मिलेगा। आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus) – , , , , वा, वी, वू, वे, वो.

सामाजिक कार्यकर्ताओं व समाजसेवी वर्ग के लिए उपलब्धि का दिन है। शासन की ओर से अनुकूल स्थितियां रहेंगी। प्रशासनिक वर्ग के लिए विशेष सफलता का सहयोग है। विद्या एवं रोजगार क्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। आज के दिन का भरपूर प्रयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। किसी भी प्रकार के नए कार्य या लंबी यात्रा का सुझाव देना उचित नहीं होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। कल से भी  आज का दिन अधिक उत्तम व्यतीत होगा। अपेक्षा अनुरुप  कार्य अधिक सरलता से पूर्ण होंगे। राजनीति वर्ग को  विशेष सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, , , , के, को, ह.

कार्य की प्रगति मन के अनुकूल होगी। पारिवारिक सुख में बाधा रहेगी। परिचितों से सहयोग मिलेगा। मित्र अपने दिए हुए वचन को पूरा नहीं कर सकेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। रोजगार में के उल्लेखनीय बात नहीं है। कार्य की अधिकता भी हो सकती है। धन का विनियोजन संभव है। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रयासों के परिणाम देर में ही सही परंतु आप के पक्ष में ही होंगे। यात्रा या विपणन की सफलता संदिग्ध है, विवाद से बचे।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

तुलनात्मक रूप से पुरुष वर्ग के लिए दिन अधिक व्यवधान पूर्ण रहेगा। कार्य होते होते रुक जाएंगे। यात्रा योग प्रबल है। कार्य की अधिकता से परेशानी होगी। व्यवहार की त्रुटि से अनपेक्षित स्थिति बन सकती है। समय पर भोजन आदि प्राप्त होना भी कठिन है। रोजगार एवं राजनीति में प्रत्येक कार्य सूझबूझ के बाद ही करना उचित होगा। प्रत्येक कार्य में बाधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखना उचित होगा। यात्रा को स्थगित रखें।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

प्रतिकूल परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण रहेगा। विरोधी वर्ग नतमस्तक होगा। उदर कष्ट संभव है। भागदौड़ रहेगी। जनप्रतिनिधियों के लिए अच्छा दिन है। वाद विवाद में विजय प्राप्त होगी। कंसल्टेंसी या सुझाव देने के लिए उत्तम दिन है। नई योजना प्रारंभ की जा सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) – टो, , पी, पू, , , , पे, पो.

यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति हो सकती है। धन की प्राप्ति योग हैं। प्रयास एवं कार्य के फलस्वरुप आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपकी रुचि के अनुसार भोजन के संयोग बनेगे। प्रेम या दाम्पत्य सुख उत्तम है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति व सम्पन्न किया गया, हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा।

यह भी पढ़ें : इस शख्स की अलमारी खोलते ही पुलिस के उड़ गए होश, सीक्रेट डोर से निकली ऐसी चीज

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

पारिवारिक सुख में कमी होगी। दांपत्य साथी की ओर से अनावश्यक परेशानियां पैदा की जाएंगी, वाद विवाद की स्थिति से बचें। कोई अपने दिए हुए प्रॉमिस को पूरा नहीं कर सकेगा। नए कार्य या उत्तरदायित्व लेने से बचना चाहिए। रोजगार में किसी भी प्रकार की जोखिम लेना उचित नहीं रहेगा। महत्वपूर्ण प्रपत्र या पत्र पर हस्ताक्षर से पहले सूक्ष्म करना, अध्ययन भविष्य उपयोगी सिद्ध होगा। संतान पक्ष की ओर से चिंता या दायित्व बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। मानसिक कष्ट की भी संभावना है। अहम को चोट लगेगी। आपके साथ अच्छा व्यवहार होने की संभावना कम है। वाद विवाद की स्थितियां निर्मित होंगी। मानसिक एवं शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में विशेष ध्यान रखें या संभव हो तो स्थगित रखें। नई विचार या योजना की पहल ना करना ही अच्छा सिद्ध होगा। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में कष्ट की संभावनाएं हैं। नई विचार या योजना की पहल ना करना ही अच्छा सिद्ध होगा। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में  कष्ट की संभावनाएं हैं।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, , भी, भू, , , , भे.

कार्य के लिए किए गए प्रयास से प्रसिद्धि मिलेगी। आप के निर्णय सराहे जाएंगे। भाइयों या नौकरों यह अथवा कनिष्ठ वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आराम की स्थिति बनेगी। मनोबल अच्छा रहेगा। विजय और पराक्रम आपके साथ रहेंगे। कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य साथ देगा। आज का काम आज ही निपटाना उचित होगा।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी.

खर्च की योजना बनेगी। अथवा धन का निवेश होगा। मार्केटिंग शॉपिंग की सूची बनेगी। भागदौड़ या कार्य के अधिकता रहेगी। परिवार का दायित्व बढ़ेगा या परिवार के कार्यों में अधिक समय देना होगा। परिवार के सदस्यों की ओर से चिंता की स्थिति रहेगी। बाद में विबाद में ना पड़े। संतान एवं परिवार के सदस्य आलोचना या टीका टिप्पणी भी कर सकते हैं। रोजगार में अधिकारी वर्ग की आप्रसन्नता भी सामने आ सकती है। राजनीति एवं जनप्रतिनिधियों के लिए सफल दिन नहीं है।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

कल की तुलना में आज का दिन और भी अच्छा व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण समाचार प्रसन्नता वर्धक रहेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ होगा। रोजगार में उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे। कनिष्ठ वर्ग पूर्ण सहयोग करेगा। कार्य की योजना बनाकर उसको निपटाना अच्छा रहेगा। सफलता के अवसर अधिक है। नए अनुबंध या नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। विद्या के क्षेत्र में श्रेष्ठ सफलता के सुयोग हैं।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची.

कल की तुलना में आज का दिन और भी विघ्न बाधा या परेशानी का सिद्ध हो सकता है। कार्यों की प्रगति रुक जाएगी। परामर्श-निष्क्रिय, मौन रहकर पठन, चिंतनपुजा पाठ मे दिन व्यतीत करना श्रेष्ठ उपाय होगा। अपेक्षा के अनुकूल की कोई भी कार्य होना कठिन प्रतीत होता है। यात्रा सुझाव मार्केटिंग शॉपिंग आदि नहीं करना उचित नहीं होगा। वाद विवाद से बचें। ऐसी स्थितियां उत्पन्न होंगी जिन पर जिन पर आप नियंत्रण नहीं कर सकेंगे। किसी प्रकार के नए काम या उत्तरदायित्व नहीं लेना चाहिए। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।व्यापारिक लाभ सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य या नेत्र के कारण कष्ट भी संभव है। मित्रों परिचितों के कारण कार्य में रूकावट या विलंब होगा।

यह बी पढ़ें : …और रुलाएगी प्याज, टमाटर भी हुए लाल, जानिए आपके क्षेत्र में क्या है सब्जी का भाव?

तिथि दोष निराकरण

बैंगन भोजन वर्जित। आवला व्यंजन उत्पाद का प्रयोग नहीं करे। गुड़ भोजन में शामिल करे। कार्य के पूर्व – कामदेव की पूजा करने से मनुष्य उत्तम भार्या तथा उसकी सभी कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ”क्लीं कामदेवाय नमः”

आरोग्य सुख, सौभाग्य वृद्धि के लिए

  1. स्नान जल मे नदी या तीर्थ जल, पंचगव्य, दूध सफेद चंदन, गोमूत्र, मिला कर स्नान करे।
  2. बाधा मुक्ति के लिए दान : चावल, श्वेत पुष्प। जल दान –किसी भी कन्या को या सफ़ेद गाय,शिव मंदिर मे करे।
  3. घर से प्रस्थान पूर्व खाएं : खीर या दूध चावल, दूध।
  4. दिन दोष उपाय : दर्पण मे मिरर मे मुह देख कर प्रस्थान करे।

आज के देव एवं मंत्र – चंद्र देव एवं शिव की पूजा करे। 
ओमअमृतअंगायविद्महेकलारूपायधीमहितन्नोसोमःप्रचोद्यात्।|
आपो ज्योति रस अमृतम। परो रजसे सावदोम।

जैन धर्म का मंत्र

ऊँ नमोर्हते भवते श्रीमते चन्द्रप्रभु तीर्थंकराय विजययक्षज्वाला मालिनीयक्षीसहिताय ऊँ आं क्रौं ह्रीं ह्यः। सोममहाग्रह! ममदुष्टग्रहरोगकष्टनिवारणं। सर्वशांतिं कुरू कुरू हूँ फट् स्वाहा। ॐ ह्रीं सोमग्रह अरिष्टनिवारक-श्री चन्द्रप्रभुजिनेन्द्राय नम:। सर्वशांतिं कुरुकुरु स्वाहा। मम (अपना नाम ) दुष्टग्रहरोगकष्टनिवारणं सर्वशांतिं कुरू कुरू हूँ फट् स्वाहा।

नक्षत्र के दोष निराकरण उपाय

शुद्ध स्फटिक मणि के समान कांतिमान अजन्मा प्रभु की पूजा करने से उत्तम भक्ति और विजय प्राप्त होती है। अन्न दान करना चाहिए। ध्यायेदाजानुबाहुं धृतशर धनुषं बद्दद्पद्‌मासनस्थं। पीतं वासोवसानं नव कमल दलस्पर्धिनेत्रं प्रसन्नम्‌।। वामाङ्‌कारूढ सीता मुखकमल मिलल्लोचनं नीरदाभं। नानालङ्‌कार दीप्तं दधतमुरुजटा मण्डनं रामचंद्रम्‌।।

भावार्थ: ध्यान-धनुष-बाण धारण किए हुए, बंधे पद्मासन की मुद्रा में बैठे हुए और पीतांबर धारण किए हुए हैं, जिनकी खुली  हुई आंखें नए कमल की तरह हैं, बाईं ओर सीता के कमल मुख से मिलती हैं- वे आजानु बाहू, मेघश्याम श्री का ध्यान करते हैं। विभिन्न आभूषणों से अलंकृत राम।

नमामि ईशम ईशान निर्वाण रूपं। विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपम्॥
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम् ॥

(राशिफल सोमवार 18 अक्टूबर 2021 व दिन के उपाय)

Related Articles

Back to top button