Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में भीषण हादसा: स्कूटी डिवाइडर से टकराई, युवती की सिर-धड़ से अलग, दो अन्य घायल

Horrific Accident in Raipur :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कौशल्या विहार में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें बिजली खंभे और डिवाइडर से टकरा का एक दोपहिया सवार युवती का सिर धड़ से ही अलग हो गया, दोपहिया में तीन लोग सवार थे, इनमें एक की मौत हो गई जबकि दो घायल है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

यह भी पढ़े :- Waqf Bill : राज्यसभा में वक्फ बिल की अग्निपरीक्षा: रिजिजू ने पेश किया, बहस शुरू

जिसमें दोपहिया के टकराने के बाद युवती का सिर दूर छिटकते दिख रहा है। दोपहहिया में बैठी अन्य दो लड़कियां घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक टिकरपारा चौरसिया कालोनी निवासी 18 साल की आलिया खान दो पहिया चला रही थी। उसके पीछे 14 साल की आलिया नाम की बच्ची और 18 साल की बुशरा खान नामक युवती बैठी थी।

तीनों बोरियाखुर्द के सामने कौशल्या विहार से गुजर रहे थे तभी अचानक से उनकी दोपहिया अनियंत्रित होकर खंभे से टकराते हुए डिवाइडर में बने चबूतरे से टकराते दिखती है..टक्कर इतनी जबरदस्त थी की आलिया का सिर अलग होकर लगभग 15 फीट दूर तक ढूलकता चला जाता है। आलिया की मौके पर ही मौत हो जाती है। जबकि अन्य दो युवतियों को काफी चोट लगी है। टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रह ही है। (Horrific Accident in Raipur)

पुलिस कर रही मामले की जांच

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुर्घटना की जांच की जा रही है। (Horrific Accident in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!