भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत, मौके पर ही 5 लोगों की मौत
Horrific Road Accident in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 पर उमरिया के मयूर कॉलेज के समीप ट्रक की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पांचो युवक शामिल हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
यह भी पढ़े :- DMF Scam in Chhattisgarh : 10 मार्च तक EOW की रिमांड पर रहेंगे सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी
सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचाया है। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG 04 NQ 5063 रायपुर की है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है प्राथमिक जानकारी अनुसार सभी युवक उरला निवासी बताये जा रहे है.।
इस भीषण हादसे को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि तेज रफ्तार एसयूव्ही कार का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ से आ रही ट्रक से टकरा गयी। इस भीषण हादसे में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर (Horrific Road Accident in Chhattisgarh) होने से कार के जहां परखच्चे उड़ गये ।
वहीं कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक (Horrific Road Accident in Chhattisgarh )मौत हो गयी। उधर इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नेशनल हाइवे पर दुर्घटना के बाद जाम लग गया। जिसे पुलिस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नही हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।



