Google Analytics —— Meta Pixel

“मैं ऑपरेशन सिंदूर को बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित करता हूं”: वाराणसी में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विशेष रूप से उल्लेख किया।

यह भी पढ़े :- “सुना है अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा”: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, भारत ने दिया साफ जवाब

पीएम मोदी भावुक हुए, बाबा विश्वनाथ से की प्रार्थना

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा:- पहलगाम में जिस तरह निर्दोष लोगों की हत्या की गई, विशेषकर बेटियों का जो दुख है, उसने मेरे हृदय को झकझोर दिया। मैंने बाबा विश्वनाथ से यही प्रार्थना की कि मेरी बेटियों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति मिले। हमने इस हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दिया और मैं इस ऑपरेशन को बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित करता हूं। प्रधानमंत्री के इस भावुक संबोधन पर सभा में सन्नाटा और सम्मान का माहौल छा गया।

2200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

वाराणसी प्रवास के दौरान पीएम मोदी ने बुनियादी ढांचे, शहरी विकास, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में प्रमुख हैं:-

  • स्मार्ट वितरण प्रणाली के तहत बिजली के बुनियादी ढांचे को भूमिगत करना
  • पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों का विकास
  • शहरी साफ-सफाई और सड़कों का निर्माण
  • स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वाराणसी आज आध्यात्म और विकास का संगम बन चुका है। काशी की धरती न केवल अध्यात्म की प्रेरणा देती है, बल्कि आज आधुनिक भारत के निर्माण में भी नेतृत्व कर रही है। (PM Modi in Varanasi)

संदेश स्पष्ट: आतंकवाद का करारा जवाब और विकास का संकल्प

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से दो मुख्य संदेश सामने आए — आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जवाब, जैसा कि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी टिप्पणी में दिखा। विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का द्वंद्व, जिसमें बनारस की प्राचीन गरिमा और आधुनिक बुनियादी ढांचे को साथ जोड़ा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह वाराणसी दौरा न सिर्फ विकास योजनाओं की घोषणाओं से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि भावनात्मक रूप से भी लोगों के दिलों को छू गया। बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ ने पूरे देश में राष्ट्रवाद और सुरक्षा नीति पर नई चर्चा को जन्म दिया है। (PM Modi in Varanasi)

Back to top button
error: Content is protected !!