संसद की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, 8 कर्मचारी सस्पेंड

Parliament Security Breach : संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में संसद भवन सुरक्षा स्टाफ से जुड़े हुए 8 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिन 8 लोगों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम रामपाल, अरविंद, वीरदास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित, नरेंद्र बताए जा रहे हैं।

र्शक दीर्घा से कूदे थे दो युवक

दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए थे। एक शख्स ने जूते से निकालकर पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी थी। इस दौरान संसद में अफरा-तफरी मच गई। कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया था। वहीं दूसरी ओर जब लोकसभा के अंदर यह सब घटित हो रहा था तो संसद के बाहर पुलिस ने प्रदर्शन करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों कनस्तरों से कलर गैस का छिड़काव कर रहे थे और नारे लगा रहे थे। दोनों की पहचान अमोल और नीलम के रूप में हुई। (Parliament Security Breach )

यह भी पढ़ें:- यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बम बना रहा था छात्र, फटने से गंभीर रूप से हुआ घायल

दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत मामला दर्ज किया

शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी एक-दूसरे को जानते थे। सभी सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे और घटना की योजना बनाई थी। पुलिस ने सागर, मनोरंजन, अमोल और नीलम को हिरासत में ले लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी विशाल को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। विशाल के घर पर ही सभी आरोपी संसद पहुंचने से पहले रुके थे। एक अन्य आरोपी ललित की तलाश की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन को लेकर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है। (Parliament Security Breach )

Related Articles

Back to top button