खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ”- राघव चड्ढा का छलका दर्द
Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (AAP) में आंतरिक हलचल के बीच पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन किया है। पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को डिप्टी लीडर (उप-नेता) के पद से हटा दिया है। उनकी जगह सांसद अशोक कुमार मित्तल को नया डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े :- नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित, 7 लाख की नशीली दवाएं जब्त
पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर बदलाव की जानकारी दी। यह फेरबदल आगामी संसदीय सत्र से पहले किया गया है, जिसे पार्टी के अंदर नेतृत्व संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।
पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “खामोश करवाया गया हूँ, लेकिन हराया नहीं जा सकता।” उनके इस बयान को पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि राघव चड्ढा राज्यसभा में AAP के प्रमुख और सक्रिय चेहरों में शामिल रहे हैं। हाल के समय में उन्होंने ‘पैटर्निटी लीव’ को कानूनी अधिकार बनाने की मांग उठाकर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने बच्चों की परवरिश में माता-पिता दोनों की समान भागीदारी पर भी जोर दिया था।
वर्तमान में राज्यसभा में AAP के कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें सात पंजाब और तीन दिल्ली से हैं।



