Google Analytics —— Meta Pixel

CG BREAKING : ED की रिमांड पर रहेंगी IAS रानू साहू, 25 को फिर से कोर्ट में है पेशी

रायपुर। ED को IAS रानू साहू की तीन दिन की रिमांड मिली है। गिरफ्तारी के बाद आज सुबह 11 बजे रानू साहू को कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी ने कोर्ट से रानू साहू की 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की ही रिमांड मंजूर की है। ईडी ने कोल मामले में दर्ज मामला ECIR 09/2022 के तहत गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :- आईएएस रानू साहू गिरफ्तार, छापे के दूसरे दिन ईडी ने की कार्यवाही

इससे पहले देर रात तक रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास में प्रवर्तन निदेशालय (ED ) की टीम ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में मिले अहम सबूतों के मुताबिक रानू साहू करोड़ों रुपए के हेर-फेर में शामिल थीं, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

25 जुलाई को पुनः आईएएस अधिकारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि आइएएस रानू साहू पर कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार करने का आरोप है। रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी IAS ऑफिसर हैं जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया।

इससे पहले आइएएस समीर विश्नोई गिरफ्तार हो चुके हैं और कोयला घोटाला मामले में फिलहाल रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। रानू साहू वर्तमान में कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ थीं। इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। ED 

Back to top button
error: Content is protected !!