
IAS transfer in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। दरअसल, सरकार ने 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है, जिसमें से कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार पर अलग-अलग विभागों का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ और बिलासपुर समेत कुल 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। साथ ही इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- अपनी सीमा से बाहर जा रहा सुप्रीम कोर्ट, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान
इन जिलों के बदले गए कलेक्टर
- बिलासपुर
- रायगढ़
- सारंगढ़
- राजनांदगांव
- मुंगेली
- गरियाबंद
- जांजगीर-चांपा
- दंतेवाड़ा
- खैरागढ़
- कोंडागांव
- बालोद
जारी आदेश के मुताबिक कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर बनाए गए हैं। जबकि नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। (IAS transfer in Chhattisgarh)
इन जिलों के कलेक्टरों को हटाया गया
वहीं दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जन्मेजय महोबे को जांजगीर-चांपा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बना दिया गया है। रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है। इसी तरह सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को हटाकर पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है। (IAS transfer in Chhattisgarh)
देखें आदेश की कॉपी