Google Analytics —— Meta Pixel

चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल में भारत के जीत के लिए पूजा-पाठ, रैना ने कहा- भारत आएगी ट्रॉफी 

ICC Champions Trophy: उत्तर प्रदेश के कानपुर में किकेट प्रशंसक कल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में भारत की जीत के लिए पूजा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल मैच पर कहा कि मैं समझता हूं कि टीम इंडिया जिस तरह खेलती हुई आई है। वह सबसे योग्य टीम है। खिलाड़ियों में पूरा आत्मविश्नास है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे कल का मैच जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी के चैंपियन बनेंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि ट्रॉफी भारत में आए। मुझे नहीं लगता कि टीम में कोई बदलाव होगा और मुझे उम्मीद है कि परिणाम भी वही होगा, परिणाम भारत के पक्ष में होगा।

यह भी पढ़ें:- भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं गुजरात कांग्रेस के आधे नेता: सांसद राहुल गांधी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि ट्रॉफी भारत आएगी। रोहित ने टीम का अच्छा नेतृत्व किया। विराट बहुत अच्छा खेल रहे हैं। टीम को उसी संयोजन के साथ खेलना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने कहा कि मैं समझता हूं कि यह बहुत जबरदस्त मैच रहेगा। न्यूजीलैंड की टीम बहुत प्रतिस्पर्धी है। दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने वाली है। वहीं टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शुक्रवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लग गई। (ICC Champions Trophy)

कोहली के टखने में लगी चोट

यह चोट 9 मार्च को होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से ठीक पहले लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली के टखने में चोट लग गई, जब उनके घुटने के पास गेंद लगी, जिसके कारण उन्हें अभ्यास रोकना पड़ा। मेडिकल टीम ने तुरंत स्प्रे लगाया और पट्टी बांधकर उनका इलाज किया। इस चोट के बाद उन्होंने प्रैक्टिस नहीं की। टीम प्रबंधन ने आश्वास्त किया है कि विराट कोहली की चोट गंभीर नहीं है और वह फाइनल में खेलने के लिए पूरी तरह फिट होंगे। चोट लगने के बाद कोहली ने भले ही अभ्यास नहीं किया, लेकिन वह मैदान पर रहे और दूसरे खिलाड़ियों को अभ्यास करते देखा। (ICC Champions Trophy)

Back to top button
error: Content is protected !!