दुर्ग के सभी कॉलेज प्राचार्यों को नोटिस, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Higher Education Department: उच्च शिक्षा विभाग ने दुर्ग के सभी कॉलेज प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है। दरअसल, उच्च शिक्षा विभाग ने दुर्ग जिले के खुर्सीपार कॉलेज में ताला लगाकर पूरे टीचिंग स्टाफ के ड्यूटी से नदारद रहने के मामले कोगंभीरता से लिया है, जिसे लेकर विभाग ने अपर संचालक समेत सभी कॉलेज के प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अब सभी कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापक और अन्य कर्मचारियों को 7 घंटे कॉलेज‎ में ड्यूटी पर रहना अनिवार्य है। छुट्टी पर जाने से एक दिन पहले इसकी सूचना देनी होगी। साथ ही कॉलेज प्रबंधन को यह जानकारी रोजाना सूचना बोर्ड पर चस्पा करनी होगी कि कौन स्टाफ छुट्टी पर है और कौन ड्यूटी पर है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के इस जिले में खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

बता दें कि 9 दिसंबर 2022 को अपर संचालक क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा विभाग ने खुर्सीपार कॉलेज का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें कॉलेज में ताला लगा मिला था। वहां प्राचार्य समेत पूरा स्टाफ ड्यूटी से नदारद था। ये देखकर अपर संचालक ने इसकी सूचना उच्च शिक्षा विभाग को भेजी थी। इस पर उच्च शिक्षा विभाग ने अपर संचालक और सभी कॉलेजों के‎ प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि कॉलेजों में लगातार प्राचार्य, शिक्षक और कर्मचारी‎ छुट्टी पर रह रहे हैं। इसकी सूचना भी उच्चाधिकारियों‎ को नहीं दी जा रही है। (Higher Education Department)

जानकारी के मुताबिक अधिकांश कॉलेज अतिथि‎ शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। यही नहीं उच्च शिक्षा‎ विभाग से मांगी गई जानकारी भी समय पर नहीं भेजी जा रही है। समय पर डाटा उपलब्ध नहीं होने के कारण काम‎ प्रभावित हो रहा है। नोटिस में उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देशित किया है कि अब कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और‎ अन्य समस्त कर्मचारियों को‎ सुबह 10.30 से शाम 05.30 बजे तक कॉलेज में उपस्थित रहना है।‎ दो पाली में संचालित कॉलेजों में कार्य अवधि प्रथम‎ पाली में सुबह 7.30 से 2.30 बजे तक और दूसरी‎ पाली में सुबह 10:30 से शाम 05.30 बजे उपस्थित‎ रहना है। (Higher Education Department)

कॉलेज में पदस्थ समस्त अधिकारी और‎ कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहना है। प्रतिदिन‎ सभी को उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करना और बायोमेट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य‎ होगा।‎ उच्च शिक्षा विभाग ने ये भी निर्देश दिया है कि प्राचार्य, शिक्षक और‎ कर्मचारी अवकाश के एक दिन पहले प्राचार्य के साथ-साथ क्षेत्रीय अपर संचालक को भी अवकाश की सूचना‎ दें। विषम स्थिति में सोशल मीडिया ग्रुप में‎ प्राचार्य को जानकारी दें। नोटिस पर चस्पा किया जाए कि कौन छुट्टी पर है और उसकी जगह किस स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। (Higher Education Department)

खेल अधिकारियों को भी कॉलेज में रहने और रजिस्टर में‎ हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर उन्हें खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए जाना है तो उसकी सूचना‎ प्राचार्य को देकर इसकी अनुमति लेनी होगी। कॉलेज में नियमित खेलकूद गतिविधियां‎ संचालित करते हुए क्रीड़ा कक्ष को व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी क्रीड़ा अधिकारी की होगी।‎ कॉलेज की‎ साफ-सफाई, पेयजल, प्रयोगशाला, ग्रंथालय, अध्ययन-अध्यापन, शौचालय और अन्य समस्त कार्यों की व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य की होगी। इसलिए उन्हें नियमित इसकी निगरानी करनी होगी। उचित‎ संधारण नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च शिक्षा को बताया जाए।‎ अब देखना होगा कि इस कार्रवाई का क्या असर होता है। (Higher Education Department)

Related Articles

Back to top button