Google Analytics —— Meta Pixel

कहिए तो आपका पैर छू लेते हैं… नेताओं के सामने जब शख्स पर भड़क उठे CM नीतीश, पढ़े पूरी खबर

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ समय से बात- बात पर अपने अधिकारियों और लोगों के पैर छूने लग जा रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया आज बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान हुआ जब मंच पर मौजूद सीएम नीतीश अचानक भड़क गए और उन्होंने ठेकेदार से कहा कि क्या आपका पैर पकड़ लें? नीतीश के इस बयान के बाद वहां मौजूद तमाम बड़े नेता और अधिकारी हक्के-बक्के रह गए.

यह भी पढ़े :- एक पेड़ माँ के नाम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की प्रोफाइल पिक्चर फ़्रेम अभियान में शामिल होने की अपील

सीएम नीतीश कुमार राजधानी पटना में गायघाट से कंगन घाट तक मरीन ड्राइव के विस्तार फ्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. इस दौरान वह अधिकारियों पर भड़क गए. बिहार सरकार ने पटना में गायघाट से लेकर कंगनघाट तक मरीन ड्राइव का विस्तार कर दिया है.

प्रोजेक्ट के तीसरे पेज का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार अचानक कंपनी के ठेकेदार को बुलाकर हाथ जोड़ने लगे. यह नजारा देखकर वहां उपस्थित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिंह के साथ ही विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव भी हक्के-बक्के रह गए. वह 2-2 बार अपनी सीट से उठकर ठेकेदार का पैर छूने के लिए बढ़ने लगे तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया. (Bihar News )

सीएम नीतीश कुमार ने इस प्रोजेक्ट को लेकर जब ठेकेदार से यह जानने की कोशिश की कि इस निर्माण कार्य को कब तक पूरा कर लिया जाएगा? इसके बाद प्रोजेक्ट इंजीनियर ने यह कहा कि इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. फिर सीएम नीतीश ने कहा कि आप सबके सामने बताइए कि निर्माण कार्य को कब तक पूरा किया जाएगा और हम चाहते हैं कि पूरे प्रोजेक्ट का काम सही तरीके से हो जाए.

इसके बाद वह प्रोजेक्ट इंजीनियर की ओर बढ़ गए और इस दौरान उन्होंने कहा, “आप कहें तो आपके पैर पकड़ लें. इसके बाद सीएम ने निर्देश दिया कि इस प्रोजेक्ट कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए.” सीएम नीतीश की नाराजगी को देखते हुए वहां पर मौजूद अधिकारियों ने ठेकेदार को हटाया और उन्हें रोक दिया. बाद में नीतीश ने उस ठेकेदार से माइक के जरिए काम पूरा करने का वादा लेकर छोड़ा। (Bihar News)

Back to top button
error: Content is protected !!