छत्तीसगढ़ में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में रहेगा ड्राई डे, नहीं मिलेगी शराब…

Dry Day Declared in Chhattisgarh : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है। 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होने वाला है। इसी दिन छत्तीसगढ़ में ड्राई-डे (Dry Day Declared in Chhattisgarh ) घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ड्राई-डे  (Dry Day Declared in Chhattisgarh )की घोषणा की है। खास बात यह है कि, इस दिन 100 टन सब्जियां राम के ननिहाल चंद्रखुरी से अयोध्या भेजी जाएगी।

बता दें, 22 जनवरी को शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। इसी संदर्भ में सीएम साय ने कहा कि, ‘हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और यह भी सौभाग्य है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। इसलिए यहां से राइस मिलर संगठन ने 300 मीट्रिक टन चावल भेजा है और अब सब्जियां भी भेजी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में भगवान राम को सिर्फ पूजते ही नहीं है बल्कि प्रदेश के लोग उन्हें भांजे के रूप में अपना आराध्य देव भी मानते हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे चंदखुरी में सफेद कमल खिले तालाब के बीचो-बीच माता कौशल्या का भव्य मंदिर है। इसे 10वीं शताब्दी में बनाया गया था। त्रेता युग में इसे कौशलपुर नगरी के नाम से पुकारा जाता था। पुराणों के मुताबिक भगवान राम की माता कौशल्या का जन्म स्थान छत्तीसगढ़ है। यह उनका मायका है। भगवान राम का ननिहाल है। चंदखुरी में बने भव्य मंदिर में माता कौशल्या की गोद में भगवान राम बैठे हुए दिखाई देते हैं। इसी जगह को भगवान राम का ननिहाल कहते हैं। भूपेश सरकार में राम वनगमन पथ के तहत इस मंदिर का भव्य निर्माण किया गया है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम जब वनवास पर निकले थे तो यही से उन्होंने दक्षिण भारत की यात्रा की शुरुआत की थी।

Related Articles

Back to top button