Google Analytics —— Meta Pixel

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला लभांडी में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ

रायपुर : नए शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत शासकीय प्राथमिक शाला लभांडी एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लभांडी में उत्साहपूर्ण वातावरण में की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार आंशिक न्यौता भोज का आयोजन भी किया गया।

पूर्व माध्यमिक शाला लभांडी में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ
पूर्व माध्यमिक शाला लभांडी में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रार्थना सभा का आयोजन नए शैक्षिक कैलेंडर के अनुरूप किया गया, जिसमें राष्ट्रगीत, गुरु वंदना, सरस्वती वंदना, दीप स्तुति एवं महापुरुषों के जीवन प्रसंगों का वाचन किया गया। आंशिक न्यौता भोज के दौरान शिक्षकों द्वारा भोजन मंत्र का वाचन कर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में संकुल प्रभारी श्रीमती समीना खान, संकुल समन्वयक नीरज गुप्ता, प्रधान पाठक श्रीमती बी. कुजूर एवं रघुबीर निषाद, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष लक्ष्मण निषाद सहित समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने नए शिक्षा सत्र को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के साथ प्रारंभ किया।

यह भी पढ़े :- PM Modi in G7 Summit- PM मोदी की ट्रंप के सामने दो टूक, US हमले में 3 भारतीयों की मौत पर जताई चिंता

Back to top button
error: Content is protected !!