Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi in G7 Summit- PM मोदी की ट्रंप के सामने दो टूक, US हमले में 3 भारतीयों की मौत पर जताई चिंता

PM Modi in G7 Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को G7 Summit के दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित सम्मेलन में पीएम मोदी ने हाल ही में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर गंभीर चिंता जाहिर की। खास बात यह रही कि उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump भी उनके ठीक बगल में मौजूद थे।

ट्रंप के सामने उठाया भारतीयों की मौत का मुद्दा

G7 नेताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों की प्रगति का हम स्वागत करते हैं, लेकिन इस संघर्ष के कारण हमारे मित्र देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले समुद्री व्यापार में बाधा से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।” (PM Modi in G7 Summit)

उन्होंने कहा कि इस तनाव के कारण कई भारतीय नागरिकों की भी जान गई है और समुद्री नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना वैश्विक जिम्मेदारी है।

अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत

पीएम मोदी का यह बयान ओमान की खाड़ी में हाल ही में हुई घटना के बाद आया है। अमेरिकी सेना ने पलाऊ झंडे वाले तेल टैंकर सेट्टेबेलो पर कार्रवाई की थी, जिसमें 3 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार जहाज पर कुल 28 क्रू सदस्य थे, जिनमें 24 भारतीय, 2 पाकिस्तानी, 1 यूक्रेनी और 1 रूसी नागरिक शामिल थे।

अमेरिका ने लगाया नाकाबंदी उल्लंघन का आरोप

जानकारी के मुताबिक जहाज ईरान से तेल लेकर जा रहा था। अमेरिकी सेना ने उस पर अमेरिकी प्रतिबंधों और नाकाबंदी के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की। अमेरिका का दावा है कि टैंकर ईरान से तेल परिवहन कर रहा था, जिसके चलते उसे रोककर निशाना बनाया गया।

पीएम मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मुद्दा

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक व्यापार को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों को सुरक्षित बनाए रखने और नाविकों की सुरक्षा को वैश्विक साझेदारी का अहम हिस्सा बताया।

गौरतलब है कि Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है और भारत का बड़ा हिस्सा तेल आयात इसी रास्ते से होता है।

16 महीने बाद मोदी-ट्रंप आमने-सामने

Narendra Modi और Donald Trump ने सम्मेलन के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत भी की। दोनों नेताओं के बीच पिछले 16 महीनों में यह पहली आमने-सामने मुलाकात रही। बुधवार को दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है।

कोविड ने दुनिया को आईना दिखाया : पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “पिछली सदी में मानवता दो विश्व युद्धों से गुजरी। अनेक बलिदानों के बाद दुनिया ने शांति और स्थिरता की दिशा में कदम बढ़ाए, लेकिन आज वह भरोसा कमजोर पड़ता दिख रहा है।”

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी ने दुनिया को यह दिखा दिया कि एकजुटता और भरोसे के दावे कितने कमजोर थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Ronald Reagan के कथन “Trust but Verify” का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भरोसेमंद वैश्विक व्यवस्था बनाना समय की जरूरत है। (PM Modi in G7 Summit)

यह भी पढ़े :- Rashifal 17 June 2026: आज बुधवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Back to top button
error: Content is protected !!