Google Analytics —— Meta Pixel

बीबीसी के दिल्‍ली-मुंबई स्थित ऑफिस पर इनकम टैक्‍स का छापा, कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा- अघोषित आपातकाल

Income Tax Raid : बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax) की छापेमारी चल रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आयकर विभाग की टीम अभी भी बीबीसी ऑफिस में है और छापेमारी की प्रक्रिया जारी है। आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारी बीबीसी के ऑफिस में कागजों और कंप्यूटर के डेटा को खंगाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर Jio दे रहा अमेजिंग ऑफर्स, इन दो रिचार्ज प्लान के साथ फ्री मिलेगा McDonalds बर्गर, अभी जानें पूरी डिटेल्स

सूत्रों ने बताया है कि ऑफिस के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों को फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा गया है। सभी कर्मचारियों को एक ही कमरे में रखा गया है। मुंबई के बीबीसी दफ्तर में किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि आयकर अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बैकअप लेंगे और इसे लोगों को वापस सौंप देंगे।

बीबीसी Income Tax Raid पर कांग्रेस की राजनीति

बीबीसी दफ्तर पर रेड को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने ट्वीट कर रेड को अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, “पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया… अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।”

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा हुआ रद्द, नहीं मिली प्लेन उतारने की अनुमति, कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल

BBC लंदन का मीडिया आउटलेट है जो भारत में काफी सालों से पत्रकारिता कर रहा है। हाल ही में बीबीसी अपनी एक विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर काफी चर्चा में रहा था। पिछले दिनों बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों (2002) को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी। जिस पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई।

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर पूरे देश में बवाल मच गया था। केंद्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्री को एक प्रौपेगैंडा पीस बताया था। केंद्र सरकार ने जारी बयान में कहा था कि ये डॉक्यूमेंट्री एक तरफ के नजरिए को दिखाता है। जिसके चलते स्क्रीनिंग पर रोक लगाई गई। हालांकि, सरकार के रोक रगाने के बावजूद, कई विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में इसकी स्क्रीनिंग की गई। दिल्ली के जेएनयू में इसको लेकर काफी बवाल हुआ था।

Back to top button
error: Content is protected !!