देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 5880 नए केस, 14 की मौत

India Corona Update: भारत में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे के अंदर कोरोना के 5 हजार 880 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 14 लोगों की मौत भी हुई है। जबकि 3 हजार 481 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। देश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 35 हजार 175 हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 6.91 प्रतिशत हो गया है। दूसरी तरफ देशभर में आज से दो दिन की कोरोना मॉकड्रिल की शुरुआत हुई।

यह भी पढ़ें:- टीन शेड पर गिरा पेड़, नीचे खड़े 7 श्रद्धालुओं की मौत

देशभर के अस्पतालों में मॉकड्रिल के जरिए कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। ये मॉक ड्रिल सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में हुई। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एम्स झज्जर का दौरा किया। साथ ही तैयारियों का जायजा लिया। आपको बता दें कि कोविड मॉकड्रिल में देखा जाएगा कि हेल्थ डिपार्टमेंट और स्टाफ इमरजेंसी की स्थिति को कैसे संभालते हैं। वे किस तरह उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलाज उपलब्ध कराते हैं। इसमें अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर, दवाइयों के स्टॉक, ऑक्सीजन की उपलब्धता, डॉक्टरों और स्टाफ की संख्या समेत कई चीजें देखी जाती हैं। (India Corona Update)

भारत में पिछली बार 27 दिसंबर 2022 को कोरोना मॉकड्रिल हुई थी। वहीं दिल्ली के अस्पतालों में बीते 26 मार्च को मॉकड्रिल हुई थी। देश में रविवार को 5 हजार 880 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 4 हजार 805 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले थे। ये कुल आंकड़ों का 81.7% है। केरल में सबसे ज्यादा 1 हजार 801 नए केस मिले। 940 लोग ठीक हुए। फिलहाल यहां 12 हजार 433 केस एक्टिव हैं, जहां बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। (India Corona Update)

वहीं महाराष्ट्र में 788 नए केस मिले। 560 लोग ठीक हुए। जबकि 1 व्यक्ति की मौत हुई। शनिवार को यहां 926 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.83% है और 4587 केस एक्टिव हैं। दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 699 नए मामले सामने आए और 4 लोगों की मौत हुई। जबकि 467 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। एक्टिव केस 2 हजार 460 हो गए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 21.15% है। हरियाणा में 428 नए केस सामने आए और 145 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 1819 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.29% हो गया है। यहां भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि तमिलनाडु में 369 नए केस मिले और 172 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 1900 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट 8.07% है। (India Corona Update)

Related Articles

Back to top button