भारत ने वनडे सीरीज पर किया कब्जा, इंग्लैंड को T20 के बाद वनडे में भी दी करारी मात

India Vs England ODI: भारत ने T-20 के बाद वनडे सीरीज भी जीत ली है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 142 रन के बड़े अंतर से हराया है। इसी के साथ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 356 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 34.2 ओवर में 214 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत से ओपनर शुभमन गिल ने (112) सेंचुरी लगाई। वहीं श्रेयस अय्यर ने 78, विराट कोहली ने 51 और केएल राहुल ने 40 रन बनाए।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में शिक्षा स्तर को वर्ल्ड क्लास बनाया जाए : सांसद बृजमोहन
हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिले। इंग्लैंड से एक भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। हालांकि आदिल रशीद ने 4 विकेट लिए। भारत की ओर से रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने मैच खेला। (India Vs England ODI)

इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, टॉम बैंटन, लियम लिविंगस्टन, गस एटकिंसन,साकिब महमूद, आदिल रशीद और मार्क वुड ने मैच खेला। हालांकि T-20 के बाद लगातार हार से उभर नहीं पाए। बता दें कि भारत ने T20 सीरीज को 4-1 से जीता था। भारतीय ओपनर शुभमन गिल को वनडे रैंकिंग में टॉप-2 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले हफ्ते वे तीसरे नंबर पर थे। इधर, भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वे इंजरी से रिकवरी नहीं कर सके, जिसकी वजह से उनकी जगह हर्षित राणा को फाइनल स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है। 11 फरवरी को ICC टूर्नामेंट के लिए टीमों में बदलाव करने की आखिरी डेट थी। (India Vs England ODI)




