Google Analytics —— Meta Pixel

महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 12 फरवरी तक 46.25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी 

Prayagraj Mahakumbh Record: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में आस्था के सैलाब ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल, 12 फरवरी को शाम 6 बजे तक 46.25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है। महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर रिकॉर्ड 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। 

यह भी पढ़ें:- महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 12 फरवरी तक 46.25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में कल तक 50 करोड़ लोग डुबकी लगा लेंगे, लेकिन कुछ लोगों की आदत है, चोरी छिपे उन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई और दुनिया को कहते रहे कि मत लगाओ। ऐसे ही चोरी छिपे संगम में डुबकी लगाकर आ गए, लेकिन जनता को कह रहे हैं मत जाओ। प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि पूर्णिमा का स्नान संपन्न हुआ है। श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और सड़कों को सुचारु रखने के लक्ष्य को हमने सफलता पूर्वक लागू किया है। श्रद्धालुओं के आसान गंतव्य को देखते हुए हमने निर्णय लिया है ई-रिक्शा ओटो रिक्शा की सुविधा दी जाएगी। (Prayagraj Mahakumbh Record)

उन्होंने कहा कि 14 फरवरी से CBSE और ICSE की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं उसको लेकर छात्र-छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो उसके लिए भी योजना तैयार की गई है। पुलिस के स्टाफ को भी सूचना दे दी गई है। सभी छात्रों ये अपील है कि थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। प्रयास करें की दो पहिया वाहनों से केंद्रों तक पहुंचे। प्रयागराज DM ने कहा कि श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। 322 से अधिक सिविल अधिकारी और 9 हजार से अधिक बल तैनात हैं। 60 से ज्यादा RAF कंपनियां तैनात हैं, ट्रैफिक पुलिस भारी संख्या में तैनात है। अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं, अफवाहों पर ध्यान न दें। मेला स्पेशल ट्रेन और अन्य ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही है। (Prayagraj Mahakumbh Record)

कलेक्टर ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है, मुख्यमंत्री और प्रशासन के निर्देश पर हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि लोगों को कोई परेशानी न हो। पिछले कुछ दिनों में जो ट्रैफिक जाम की समस्या थी, उसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। शहरी विकास सचिव अनुज कुमार झा ने कहा कि कुशलता पूर्वक माघी पूर्णिमा स्नान संपन्न हुआ है। अभी तक 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु यहां आ चुके हैं। सभी व्यवस्थाएं ठीक रही है। विभाग की ओर से पूरी टीम यहां काम कर रही है। उत्तर प्रदेश DGP प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ 2025 का ये पांचवा स्नान है। महाशिवरात्रि का स्नान होना बाकी है। मौनी अमावस्या के दिन एक गलती हुई थी, उससे सीख लेते हुए हम इस पर काम कर रहे हैं कि और बेहतर प्रबंधन कैसे हो। (Prayagraj Mahakumbh Record)

DGP ने कहा कि हमने एक प्रबंधन तकनीक अपनाई, जिसका नतीजा है कि महाकुंभ में अब तक 46 से 47 करोड़ लोग आ चुके हैं। 12 फरवरी को भी 10 बजे तक 1 करोड़ 3 लाख लोगों ने स्नान किया है। प्रयागराज के अलावा हमारा ध्यान चित्रकूट, काशी विश्वनाथ मंदिर, विंध्याचल मंदिर, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर है। हमने लखनऊ में वॉर रूम बनाया है, हमारे 2500 से ज्यादा कैमरे एक्टिव हैं, हम उन सभी से लाइव फीड ले रहे हैं। रेलवे मुख्य स्नान वाले दिन 400 से ज्यादा ट्रेनें चला रहा है और करीब 350 ट्रेनें रोजाना चलाई जा रही हैं। ‘माघी पूर्णिमा’ के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम तट पर पवित्र डुबकी लगाई। (Prayagraj Mahakumbh Record)

Back to top button
error: Content is protected !!