Google Analytics —— Meta Pixel

प्रयागराज दौरे पर साय कैबिनेट और प्रदेश के विधायक, महाकुंभ में करेंगे स्नान

CM Sai Mahakumbh Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 13 फरवरी को कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ प्रयागराज जा रहे हैं, जहां वे महाकुंभ में अमृत स्नान करेंगे। कांग्रेस के 8 विधायक महाकुंभ जा रहे हैं, जिसमें रामकुमार यादव, संदीप साहू, बालेश्वर साहू , राघवेंद्र सिंह, दलेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार और इंद्र साहू शामिल है। हालांकि कांग्रेस का कोई भी सांसद महाकुंभ नहीं जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 12 फरवरी तक 46.25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस के विधायक प्रयागराज जा रहे है। संगम में स्नान कर पुण्य के भागी बनेंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हैं, उनका आमंत्रण था। छत्तीसगढ़ का वहां पवेलियन लगा है, छत्तीसगढ़ के लोगों को लिए खाने की व्यवस्था है। मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कौशल्या साय भी प्रयागराज जा रही हैं। इसे लेकर CM साय ने कहा कि प्रयागराज की भूमि का वंदन करने जा रहे हैं, ताकि अंदर की जो थकान है वह मिट जाए, नई एनर्जी के साथ छत्तीसगढ़ वापस आए। नए विश्वास के साथ अपने आस्था को आगे बढ़ाएंगे। (CM Sai Mahakumbh Tour)

मुख्यमंत्री की पत्नी ने कहा कि CM साहब के लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे। छत्तीसगढ़की जनता से जो मुख्यमंत्री मिलते रहते हैं, उनकी एनर्जी रात के 2 बजे तक बनी रहे। छत्तीसगढ़ की जनता से उनका मिलना कायम रहे। CM साय ने ट्वीट कर कहा आज हम सबका सौभाग्य है कि तीर्थराज प्रयाग में आयोजित महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान का लाभ प्राप्त होगा और इस अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। चलत बिमान कोलाहल होई। जय रघुबीर कहइ सबु कोई॥ तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करने और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के लिए महाकुंभ की ओर प्रस्थान। (CM Sai Mahakumbh Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!