UN में भारत का करारा जवाब: ‘बर्बाद रनवे और जले हुए हैंगर्स को पाकिस्तान जीत समझता है तो उसका स्वागत है’
India reply to Pak at UN : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान बर्बाद रनवे और जले हुए हैंगर्स को अपनी जीत मानकर इतराता है, तो उसका स्वागत है।
भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने शुक्रवार को पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है जो आतंकवाद का महिमामंडन करता है और पाखंड की राजनीति करता है।
दरअसल, UNGA के 80वें सत्र की आम चर्चा में शरीफ ने दावा किया था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध टालने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने तक की बात कही।
भारत ने इसे झूठा करार देते हुए कहा कि संघर्ष विराम पर सहमति केवल भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सीधी बातचीत से बनी थी। गहलोत ने पाकिस्तान के उस दावे का मजाक उड़ाया जिसमें उसने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी जीत बताया था। (India reply to Pak at UN)
पृष्ठभूमि
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद 6 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।
भारत ने UN में दो टूक कहा कि पाकिस्तान बार-बार आतंकवाद का महिमामंडन करता है और इस झूठ से सच नहीं छिपाया जा सकता। (India reply to Pak at UN)



