Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 665 उद्योग खतरनाक अपशिष्ट पैदा करने वाले, विधानसभा में दी गई जानकारी

Industries Producing Hazardous Waste: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें और अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान उद्योगों से निकलने वाले खतरनाक अपशिष्ट का मुद्दा उठा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में संचालित ऐसे उद्योगों की संख्या और उनके नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे उपायों को लेकर सवाल किया। इस पर पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब देते हुए बताया कि राज्य में कुल 665 लघु, मध्यम और बड़े उद्योग ऐसे हैं, जो खतरनाक अपशिष्ट उत्पन्न करते हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा छातिम पेड़ का मुद्दा, सरकार ने रोक या हटाने से किया इनकार

मंत्री चौधरी ने सदन को जानकारी दी कि इन उद्योगों की निगरानी के लिए चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन एमीशन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। वर्तमान में 2024-25 और 2025-26 के दौरान प्रदेश के 19 उद्योगों में यह सिस्टम स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था संबंधित उद्योगों द्वारा अपने खर्च पर लगाई जाती है और इसके जरिए प्रदूषण स्तर की नियमित निगरानी की जाती है। इस मुद्दे को लेकर सदन में हल्की बहस भी देखने को मिली, जहां विपक्ष ने पर्यावरण सुरक्षा और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की आवश्यकता जताई। 

प्रदेश में दर्जनों औद्योगिक क्षेत्र संचालित

वहीं सरकार ने आश्वस्त किया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं और आने वाले समय में निगरानी व्यवस्था को और विस्तार दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास लगातार विस्तार पर है और प्रदेश में दर्जनों औद्योगिक क्षेत्र संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित हैं। ऐसे में खतरनाक अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यावरण सुरक्षा और निगरानी तंत्र को और मजबूत करना समय की आवश्यकता बन गई है। (Industries Producing Hazardous Waste)

Back to top button
error: Content is protected !!