21 पशुपालकों को नोटिस जारी, कलेक्टर ने कहा- हाईवे से लगे गौठानों को फिर करेंगे शुरू

Instructions of Koriya Collector: कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही बीते दिनों नगरीय निकाय, पशुपालन विभाग, जनपद पंचायतों और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त सघन मुहिम चलाने के निर्देश दिए थे, जिसका असर दिखने लगा है। जनपद पंचायत बैकुंठपुर और सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकाय शिवपुर-चरचा, बैकुंठपुर के अधिकारी, पशुपालन विभाग के अमले लगातार सड़को से आवारा मवेशियों, पशुपालन को हटाने देर रात तक मुहिम चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- अब तय नहीं करनी होगी लंबी दूरी, पहाड़ी कोरवाओं को पास के दुकानों में मिलेगी राशन पूरी
वहीं आवारा मवेशियों को गौठान में भेज रहे हैं। बैकुंठपुर, पटना, कटगोड़ी, सोनहत, नगर और बचरा (पोड़ी) जैसे जगहों से लगातार देर रात तक मवेशियों को हटाने का मुहिम चलाया जा रहा है। जिले के राज्य और राष्ट्रीय मार्गों पर विचरण और बैठने वाले सभी आवारा मवेशियों को हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। कलेक्टर लंगेह ने आवारा मवेशियों को हटाने में लगे अमले को प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सड़कों से गुजरते समय आवारा मवेशियों को जरूर हटाने में मदद करें, ताकि किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना न हो। (Instructions of Koriya Collector)
प्रशासन की मुहिम का सहयोग करने की अपील
कलेक्टर लंगेह ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि सड़कों पर बैठे मवेशियों के मालिकों का चिन्हांकन कर उन पर आर्थिक दंड लगाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे पशुपालकों को भविष्य में मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ने की सख्त हिदायत दी जाए। कलेक्टर ने पशुपालकों से अपील की कि वे मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें, क्योंकि इससे जान-माल का खतरा बना रहता है। आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सड़कों से मवेशियों को हटाने में प्रशासन की इस मुहिम को सहयोग करें। बता दें कि सोनहत और बैकुंठपुर तहसीलदार ने 21 पशुपालकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही समझाइश दी है कि वे मवेशियों को खुला न छोड़े। (Instructions of Koriya Collector)
लगातार कर रहे मॉनिटरिंग: कलेक्टर
कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह ने कहा कि जिले में स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे से मवेशियों को हटाने के लिए हमारी टीम लगातार कार्य कर रही है, जिसकी हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे हमारी तैयारी है कि हाईवे से लगे और खाली पड़े गौठानों को फिर एक्टिव किया जाए। इसके लिए समाज सेवी संस्था की तलाश की जा रही है, जो आगे आकर मवेशियों का गौठानों में देख-रेख कर सके। दरअसल, बारिश के दिनों में मवेशी सड़कों पर बैठ रहते हैं, जिससे वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं। वहीं कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। (Instructions of Koriya Collector)
कलेक्टर ने पहले भी दिए थे सख्त निर्देश
देर रात हाईवे पर बैठा मवेशियों का झुंड हादसों का कारण बन रहा है। ये समस्या स्कूलपारा, बस स्टैंड, कुमार चौक, खरवत, महलपारा रोड और दूसरे मार्गों पर दिखाई दे रहा है। मवेशियों को नगर पालिका के कर्मचारी सड़कों को खदेड़ते हैं। इसके बावजूद वे देर रात सड़क पर फिर अपना जमावड़ा लगा लेते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी साप्ताहिक बाजार के दिन होती है, जब आवारा पशु बाजार में घुसकर अव्यवस्था फैसले हैं, जिन्हें भगाने की कोशिश में कई लोग घायल हो जाते हैं। इसे लेकर कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए थे। (Instructions of Koriya Collector)



