अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के कार्यक्रम तय, CM साय साइंस कॉलेज मैदान में करेंगे योगा

International Yoga Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। डिप्टी CM अरुण साव कोरबा और विजय शर्मा दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप और कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:- क्या है सिकलसेल रोग, समय पर इलाज करना कितना जरूरी ?, पढ़ें पूरी खबर
इसी तरह बलौदाबाजार में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओपी चौधरी, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद संतोष पांडेय, सरगुजा में सांसद चिंतामणी महाराज, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक नीलकंठ टेकाम और कोंडागांव में विधायक लता उसेंडी शामिल होंगी। (International Yoga Day 2024)
इन जिलों में रहेंगे विधायक
मुंगेली में विधायक पुन्नुलाल मोहले, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक भूलन सिंह मराबी, बलरामपुर में विधायक उद्देश्वरी पैकरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपची, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक विक्रम उसेण्डी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक संपत अग्रवाल और खैरागढ़-छुईखदान में विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी। (International Yoga Day 2024)
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी होगा योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को कल्याण और स्वस्थ्य जीवन के लिए योग के अभ्यास के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ के आयुष की ओर से संचालित समस्त 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 24 योगा वेलनेस सेंटर में योगाभ्यास किया जाएगा। साथ ही पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि हर साल भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया जाता है। (International Yoga Day 2024)
जन-जन तक योग को पहुंचाने का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इस साल की थीम ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग (Yoga for Self and Society)’ निर्धारित की गई है। इसी कड़ी में राज्य स्तर पर सभी जिलों और ग्राम पंचायत स्तर पर जन-जन तक योग को पहुंचाने के लिए समाज कल्याण विभाग समेत जिला प्रशासन के समन्वय से आयुष विभाग छत्तीसगढ द्वारा 21 जून 2024 को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। योग संबंधित अन्य जानकारी आयुष के विभागीय वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है। (International Yoga Day 2024)



