Google Analytics —— Meta Pixel

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डहरिया होंगे मुख्य अतिथि

International Yoga Day: हर साल की तरह इस साल भी 21 जून बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा महासमुंद जिले के लिए जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया को नामांकित किया गया है। 21 जून को जिला स्तरीय योग अभ्यास शासकीय आदर्श बालक हाईस्कूल मैदान, महासमुंद में सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें:- गांव में बनाया जा रहा था फर्जी श्रम कार्ड, जांच के दायरे में तीन महिलाएं

कलेक्टर प्रभात मलिक ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एसडीएम महासमुंद होंगे। सहायक नोडल अधिकारी CEO जनपद पंचायत महासमुंद और तहसीलदार महासमुंद होंगे। उप संचालक समाज कल्याण समन्वयक का कार्य देखेंगे। इसके अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर ने सभी  तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। (International Yoga Day)

इस साल का थीम ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ और ‘हर घर आंगन योग’ रखा गया है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर योगाभ्यास के संदेश को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों, पर्यटन स्थलों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सामान्य योग अभ्यास और योगासनों का अभ्यास समेत प्रदर्शन कराने कहा है। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने और योग दिवस पर सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों समेत आमजनों से योगाभ्यास में शामिल होने की अपील की है। (International Yoga Day)

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर घर के आंगन में योग करने की अपील की है। देश समेत प्रदेश में योग दिवस को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में भी इस अवसर पर कार्यक्रम होंगे। इसलिए जरुरी है कि इन आयोजनों में हम अधिक से अधिक शामिल होकर योग से स्वस्थ शरीर का संदेश जन जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर उन लोगों से बातचीत किए हैं, जिन्होंने योग को अपनाया उससे जीवन में बदलाव पाया और फिर बिना किसी स्वार्थ के वे दूसरों तक इसका संदेश पहुंचाने में जुट गए ताकि हर व्यक्ति योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन पा सके। इसके साथ ही हमने योग के कुछ ऐसे आसनों की जानकारी भी जुटाई जिन्हे आप बड़ी आसानी से कभी भी कहीं भी कर सकते हैं। (International Yoga Day)

Back to top button
error: Content is protected !!