Google Analytics —— Meta Pixel

शहीद हुए पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों के परिजनों को किया आमंत्रित

पखांजूर : पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर जिला स्तर पर झंडा दिवस कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश पर थाना पखांजूर पुलिस के द्वारा थाना पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत निवासरत शहीद हुए पुलिस के अधिकारी / कर्मचारियों के परिजनों को थाना पखांजूर परिसर में आमंत्रित कर शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया और उनके परिवार के शहीद हुए पुलिस के अधिकारी / कर्मचारी की शौर्य गाथा और वीर गाथा के संबंध में सबको अवगत कराया गया ।

शहीद हुए पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों के परिजनों को किया आमंत्रित

कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक पति राम नेताम और शहीद आरक्षक शुकुलु राम दुग्गा के चित्र का थाना पखांजूर के भवन में गरिमा पूर्ण रूप से सम्मान कर उनके चित्र को स्थापित किया गया ।

Back to top button
error: Content is protected !!