IPL 2022: एमएस धोनी ने रवींद्र जडेजा को सौंपी CSK की बागडोर

IPL 2022: एमएस धोनी, जो 2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके फ्रेंचाइजी के कप्तान रहे हैं। उन्होंने अपनी भूमिका से हटकर सीएसके की कप्तानी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को सौंप दी है।

यह एमएस धोनी और सुरेश रैना के बाद जडेजा को टीम का तीसरा कप्तान बनाता है। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक बयान के मुताबिक-“एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है और टीम का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है। जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।”

इसे भी पढ़ें- Movement in Bijapur : बीजापुर में ग्रामीणों का आंदोलन जारी, पुलिस कैंप का कर रहे विरोध

चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, वहीं, धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे। पहले भी कयास लगाए गए थे कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।

Related Articles

Back to top button