IRCTC Scam Case : दफा 420 और करप्शन एक्ट में फंसे लालू यादव
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कहा - लालू फैमिली को घोटाले से फायदा पहुंचा।
IRCTC Scam Case : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज IRCTC घोटाला मामले में आरोप तय कर दिए, जिससे अब इस केस में औपचारिक ट्रायल शुरू होगा।
यह भी पढ़े :- डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैं युद्ध सुलझाने में माहिर हूं, अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग भी निपटाउंगा
सुनवाई के दौरान स्पेशल जज विशाल गोगने ने सभी आरोपियों की मौजूदगी में चार्ज तय किए। कोर्ट ने कहा कि लालू यादव का टेंडरों में सीधा दखल रहता था और इस संबंध में कई सबूत पेश किए गए हैं।
किन धाराओं में लगे आरोप
राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर — IPC की धारा 120B (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मुकदमा चलेगा।
जबकि लालू प्रसाद यादव पर, रेल मंत्री रहते हुए पद का दुरुपयोग करने के आरोप में प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13(1)(d) भी लगाई गई है।
लालू यादव बोले -“ये आरोप गलत हैं”
कोर्ट ने लालू यादव से पूछा — “क्या आप गुनाह स्वीकार करते हैं या ट्रायल का सामना करेंगे?”
लालू यादव ने जवाब दिया — “ये आरोप गलत हैं, मैं मुकदमे का सामना करूंगा।”
राबड़ी और तेजस्वी यादव ने भी खुद को निर्दोष बताया।
कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा
कोर्ट ने माना कि यह मामला भ्रष्टाचार और साजिश से जुड़ा है।
CBI द्वारा पेश किए गए सबूतों पर कोर्ट ने कहा —
“लालू प्रसाद यादव की जानकारी में यह घोटाला रचा गया था। आरोपी व्यापक साजिश में शामिल थे और इससे लालू परिवार को लाभ हुआ।”
कोर्ट ने यह भी कहा कि राबड़ी और तेजस्वी को बेहद कम कीमत में जमीन मिली, जो इस साजिश का परिणाम प्रतीत होती है।
CBI का दावा क्या है
CBI के अनुसार, लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान (2004–2009)
रेलवे के BNR होटलों को IRCTC के जरिए निजी कंपनी सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को फेवर में पट्टे पर दिया गया।
इसके बदले में लालू परिवार को सस्ते दाम पर जमीन दी गई।
इसके अलावा, CBI का यह भी आरोप है कि ग्रुप D की नौकरियों के बदले भी जमीनें ट्रांसफर करवाई गईं।
मामले के अन्य आरोपी
IRCTC के पूर्व ग्रुप GM वी.के. अस्थाना
IRCTC के अधिकारी आर.के. गोयल
सुझाता होटल्स के निदेशक विजय कोचर और विनय कोचर



