रीपा में गड़बड़ी: मुख्य सचिव की कमेटी करेगी तीन महीने में जांच, मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में की घोषणा

Budget session of the Assembly : पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पिछली सरकार के रीपा योजना में गड़बड़ी का मामला सदन में ने उठाया। रीपा का एडवोकेट जनरल के जरिए ऑडिट कराने और चीफ सेक्रेटी की अध्यक्षता में समिति बनाकर 3 महीने में जांच कराने की पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने की घोषणा।
यह भी पढ़े :- देश के राजनीतिक दलों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना पर लगाई रोक
मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 300 रीपा बनाये जाने थे, सभी बन गए। पिछली बार 441 करोड़ का बजट स्वीकृत था जिसमें 260 करोड़ का भुगतान हुआ है बाकी बचा है। (Budget session of the Assembly)
धरमलाल कौशिक ने पूछा- किस-किस मद से राशि गई है?
मंत्री विजय शर्मा ने कहा- विभिन्न मदों से गई है, डीएमएफ सहित अन्य कई मदों की राशि है।
धरमलाल कौशिक ने कहा- योजना शुरू हुआ तब से करीब 600 करोड़ रुपये की राशि है। डीएमएफ के मद से खर्च कर भ्रष्टाचार किया गया है। खरीदी में लीपापोती की गई है और मंत्री-अधिकारी बताने की स्थिति में नहीं है, मनमानी खरीदी हुई है। क्या चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में जांच कराएंगे? (Budget session of the Assembly)



