Google Analytics —— Meta Pixel

एन्डुरन्स रन में सुकलाल अवड़े का दिखा जज्बा, 77 की उम्र में लगाई 10 किलोमीटर दौड़

Jal Jagar Mahotsav 2024: धमतरी जिले में जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को जल और पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश देने प्रदेश और जिले के नागरिकों ने गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन में अपनी सहभागिता निभाई। मैराथन में 10 किलोमीटर के एन्डुरन्स रन में धमतरी के सुकलाल अवड़े का बेहतरीन जज्बा दिखाई दिया। सुकलाल अवड़े ने बताया कि उनकी उम्र 77 साल की है और वे धमतरी के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:- हादसे में कट गए थे दोनों पैर, साय सरकार की विशेष स्वास्थ्य योजना से बच गई जान

उन्होंने पहली बार मैराथन में हिस्सा लिया और इस दौड़ को समय पर पूरा करके बहुत खुश है। सुकलाल ने बताया कि वे बैडमिंटन के खिलाड़ी है, जो 47 साल से बैडमिंटन खेल रहे हैं। अपनी फिटनेस का श्रेय उन्होंने संयमित खानपान, व्यायम, नशे से दूरी और कड़ी मेहनत को दिया। सुकलाल अवड़े ने बताया कि इस साल बेस्ट मोटिवेशनल प्लेयर 2024 का अवॉर्ड रेलवे की ओर से चारोदा में दिया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के कुशल नेतृत्व में धमतरी जिला प्रशासन की ओर से जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा। (Jal Jagar Mahotsav 2024)

हाफ मैराथन के जरिए जल बचाने दिखाया उत्साह

बता दें कि जल जगार महोत्सव के दौरान रविवार को अल सुबह हाफ मैराथन में सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे और जल जागरूकता के लिए आयोजित इस विराट आयोजन का हिस्सा बने। रविशंकर जलाशय गंगरेल डैम के मुहाने से शुरू हुई इस हाफ मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया। इसमें गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन शामिल है। गौरतलब है कि गंगरेल हाफ मैराथन के तहत 21.1 किलोमीटर का मैराथन में 18 से 29 साल, 30 से 49 साल तक की आयु वर्ग और 50 साल से ज्यादा आयु के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। (Jal Jagar Mahotsav 2024)

इसी तरह एन्डुरन्स रन के तहत 10 किलोमीटर का मैराथन में 15 से 29 साल, 30 से 49 साल तक की आयु और 50 साल से ज्यादा आयु के प्रतिभागी शामिल हुए। इसके साथ ही पारिवारिक मनोरंजन के लिए वॉकेथॉन के तहत 5 किलोमीटर का मैराथन में पुरुष और महिला दोनों श्रेणी में लोग हिस्सा लेते नजर आए। पूरा आयोजन गंगरेल डैम के गेट से लेकर कुकरेल तक आयोजित किया गया। जल सभा का आयोजन गंगरेल रेस्ट हाउस के परिसर में किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़कर सहभागिता निभाई थी। जब शाम के वक्त प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय पहुंचे तब बच्चों ने जीवंत ग्राम सभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने ग्राम सभा में आयोजित होने वाली विभिन्न कार्रवाई के साथ विभिन्न मुद्दों और जल संरक्षण के लिए पारित संकल्पों से अवगत कराया। (Jal Jagar Mahotsav 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!