Chhattisgarh : महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर दे दी जान, कई प्रभावशाली लोगों पर अश्लील हरकत व गुंडागर्दी का लगाया आरोप
Chhattisgarh : बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक लाइव पर अपने साथ हो रही प्रताड़नाओं का खुलासा किया. प्रियंका सिंह नामक इस महिला ने फेसबुक लाइव कर कई प्रभावशाली व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए. उसने बताया कि शहर के कुछ बड़े लोगों द्वारा लगातार छेड़छाड़, धमकियों और उत्पीड़न से वह बेहद परेशान थी. महिला ने इन आरोपों में पप्पू यादव, नागू राव, डॉक्टर अजीत मिश्रा और हाईकोर्ट की एडवोकेट दीप्ति शुक्ला जैसे लोगों के नाम लिए, जिनपर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें:- हादसे में कट गए थे दोनों पैर, साय सरकार की विशेष स्वास्थ्य योजना से बच गई जान
फेसबुक लाइव में लगाए गंभीर आरोप
प्रियंका सिंह ने लाइव वीडियो में बताया कि पिछले चार सालों से उसे इन लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने दावा किया कि यह लोग अक्सर नागू राव की छत पर इकट्ठा होते थे और अश्लील इशारे करते थे. इसके अलावा, बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से 26 फरवरी को उनके घर में आग लगाने की साजिश भी रची गई थी. प्रियंका ने यह भी कहा कि पप्पू यादव और उनके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर फेंकते थे, जिससे वह रातों की नींद नहीं ले पा रही थी और मानसिक तनाव में जी रही थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, पप्पू यादव उनसे लगातार 4 सालों से छेड़छाड़ कर रहा है। जिसके चलते पिछले 3 साल से वह सो नहीं पाई है। पप्पू यादव की हरकत में बाकी सभी लोग साथ देते हैं। यह सभी नागू राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतारकर उसे अश्लील इशारे किया करता था। महिला के अनुसार पिछले 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर उनको और उनकी बेटियों को घर पर जलाने की कोशिश की थी। साथ ही लिखा की पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिलासपुर के एडिश्नल एसपी के मुताबक फेसबुक पोस्ट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रियंका सिंह के घर पहुंची, तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही थी, तभी महिला का पति अपनी ड्यूटी खत्म कर घर आया। घर का दरवाजा खोला। घर के अंदर जाकर फिर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस बाहर से आवाज देती रही। थोड़ी देर बाद महिला के पति ने दरवाजा खोला। उसने बताया कि पत्नी ने फांसी लगा ली है।महिला ने फांसी लगाई, तब महिला की 20 वर्षीया बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस जब दरवाजा खटखटा रही थी, तब महिला की बेटी ने भी दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिसकर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई। तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया। (Chhattisgarh )



