Google Analytics —— Meta Pixel

बाइक को बचाने के चक्कर में कुंए में गिरी टैक्सी, हादसे में 7 लोगों की मौत, 8 घायल

Jalna Road Accident: महाराष्ट्र के जालना में भीषण हादसा हुआ है, जहां बदनापुर तहसील में एक टैक्सी सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि 8 लोग घायल है, जिनका इलाज जारी है। जालना के कलेक्टर श्रीकृष्णनाथ पांचाल ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति के बारे में जानकारी ली है। DM पांचाल ने कहा कि कुछ लोग पंढरपुर से लौट रहे थे। एक वाहन में 15 लोग सवार थे, जिसमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। ड्राइवर समेत 8 लोगों का इलाज जारी है। घायलों का पूरा इलाज राज्य सरकार कराएगी।  

यह भी पढ़ें:- जवानों ने लिया शहादत का बदला, 2 आतंकियों को किया ढेर, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। जीप पहले बाइक से टकराई। इसके बाद जीप चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे जीप सीधे कूएं में जा गिरी। जीप में कुल 13 श्रद्धालु सवार थे। नेगांव के कुछ श्रद्धालु बस से जालना आए थे, जो जालना से जीप में अपने घर जा रहे थे। इस बीच जालना राजूर रोड पर हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान नारायण निहाल (उम्र 45), प्रहलाद महाजन (उम्र 65), नंदा तायडे (उम्र 35) और चंद्रभागा घुगे के रूप में हुई है, जो बदनापुर तहसील के चानेगांव के रहने वाले थे। जबकि मृतक मालुसरे और रंजना कांबले भोकरदन की रहने वाली थीं। (Jalna Road Accident)

देश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

भारत में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले साल कुल 4 लाख 61 हजार 312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन हादसों में मरने वालों की संख्या 1 लाख 68 हजार 491 हो गई है और करीब 4.45 लाख लोग घायल भी हुए थे। भारत में दुर्घटनाओं की संख्या 2021 की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत बढ़ गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 9.4 प्रतिशत बढ़ गई है।भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई है। 2022 में हुई लगभग 75 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण यही है। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के पीछे गलत दिशा में ड्राइविंग भी सबसे बड़े कारणों में से एक है, जिसका योगदान लगभग छह प्रतिशत है। (Jalna Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!