Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन 8 अगस्त गुरुवार को , सुनी जाएंगी आम जनता की समस्याएं

Chief Minister Jandarshan : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का लोगों से मेल-मुलाकात और उनकी समस्याओं के समाधान का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन (Chief Minister Jandarshan) गुरुवार 8 अगस्त को होगा । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे।

यह भी पढ़े :- Vinesh Phogat Disqualified: पेरिस ओलंपिक में भारत को करारा झटका, विनेश फोगाट फाइनल से डिसक्वालीफाई, जानें वजह

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन (Chief Minister Jandarshan) का आयोजन 27 जून से शुरू हुआ है। पूर्व में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे।

यह भी पढ़े :- Paris Olympics 2024: बेइंतहा खूबसूरती की कीमत चुकाई जलपरी ने, ओलंपिक से की गई बाहर, पढ़े पूरी खबर

सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन (Chief Minister Jandarshan) के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है. 

Back to top button
error: Content is protected !!