Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान से लौटे BSF जवान की पत्नी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार, कहा- PM मोदी हैं तो सब कुछ संभव है

Jawans Returned from Pakistan: पाकिस्तान ने भारत के BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है। कॉन्स्टेबल पूर्णम अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत वापस लौट आए हैं। दरअसल, कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था, जिन्हें भारत को सौंप दिया गया है, जिनकी पत्नी रजनी शॉ ने कहा कि सुबह हमें फोन आया, जिसमें कहा गया कि चिंता मत कीजिए, आपके पति भारत आ गए हैं और वह बिल्कुल ठीक हैं तो हम बहुत खुश हुए। मैंने अपने पति से भी बात की और वह शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें:- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट, कहा- व्यापार के जरिए रोकी जंग 

रजनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुझसे कहा था कि चिंता मत कीजिए, आपके पति इस सप्ताह वापस आ जाएंगे। उन्होंने भी हमारी बहुत मदद की, वह लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर रही थीं। पूरा देश मेरे साथ खड़ा था। प्रधानमंत्री मोदी हैं तो सब कुछ संभव है। 22 तारीख को पहलगाम हमला हुआ, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन्होंने बदला लिया, मेरे पति को भी वापस ले आए। मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। जवान के पिता भोला नाथ शॉ ने कहा कि मैं केंद्र और राज्य सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरे बेटे को पाकिस्तान से रिहा करवाया और उसे वापस भारत लाया। अब जब मेरा बेटा वापस आ रहा है तो मैं चाहूंगा कि वह एक बार फिर देश की सेवा करे। (Jawans Returned from Pakistan)

सीजफायर का जमीन पर कोई असर हो रहा: दीक्षित 

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सारा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, सारा श्रेय भारत के सबसे मजबूत गृहमंत्री अमित शाह और BSF के DG को भी जाता है। उन्होंने असाधारण काम किया, पी.के. शॉ वापस आ रहे हैं, हम खुश हैं। सभी सच्चे भारतीय खुश हैं। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज हमने जो संकल्प लिया है, उसमें हमने एक लाइन कही है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’। यह सिर्फ एक नारा नहीं है, यह एक विश्वास है जो हमारे 140 करोड़ भारतवासियों का है। आप जो भी हों, अगर आपके साथ अन्याय और अत्याचार हुआ है तो हमारे प्रधानमंत्री उसका बदला लेने के लिए मौजूद हैं। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्हें काफी दिनों से पाकिस्तानी सेना ने कैद किया हुआ था। मैं समझता हूं कि उन्हें तत्काल छुड़ाना चाहिए था, लेकिन वे आज छूटे और मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

शांति स्थापित करने के लिए सीजफायर एक अच्छा कदम: दीक्षित

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि यह स्वागत योग्य बात है। इससे यह लगता है कि सीजफायर का जमीन पर कोई असर हो रहा है। पाकिस्तान की एक पुरानी आदत रही है कहना कुछ और करना कुछ। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए सीजफायर एक अच्छा कदम है। उन्होंने आगे कहा कि यह अच्छी बात है कि फौज से बात करने प्रधानमंत्री गए। जब आप फौज से मिलेंगे तो उन्हें प्रोत्साहित भी करेंगे। बॉर्डर पर जाना और सेना के साथ अपना सहयोग दिखाना हमारे देश की परंपरा रही है। (Jawans Returned from Pakistan)

PM ने एक्शन लेने की हिम्मत दिखाई: शिंदे 

बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा कि भारत बदल गया है। यह 21वीं सदी का भारत है जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। उन्होंने खुली चेतावनी दी है कि जो हमारी शांति भंग करेगा और अराजकता पैदा करेगा, हम उसे मिटा देंगे। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि ऐसे समय में विपक्ष को भारतीय जवानों का साथ देना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने की नहीं, उनके खिलाफ एक्शन लेने की हिम्मत दिखाई है। हमें अपनी सेना का अभिनंदन करना चाहिए। पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया और हमारे जवानों ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। (Jawans Returned from Pakistan)

Back to top button
error: Content is protected !!