Google Analytics —— Meta Pixel

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट, कहा- व्यापार के जरिए रोकी जंग 

Trump on Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट लिया है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ट्रंप ने कहा कि मुझे युद्ध पसंद नहीं है। कुछ ही दिन पहले मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए ऐतिहासिक युद्धविराम सफलतापूर्वक करवाया। मैंने काफी हद तक व्यापार का इस्तेमाल किया। मैंने कहा कि चलो एक सौदा करते हैं, कुछ व्यापार करते हैं। चलो परमाणु मिसाइलों का व्यापार नहीं करते, चलो उन चीजों का व्यापार करें, जिन्हें आप इतनी खूबसूरती से बनाते हैं।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान ने की कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका से दखल देने की मांग, तुर्किये ने कहा- हर हाल में पाक का देंगे साथ 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के पास बहुत शक्तिशाली, मजबूत और स्मार्ट नेता हैं। युद्ध रुक गया और उम्मीद है कि यह ऐसे ही रहेगा। उस संघर्ष में लाखों लोग मारे जा सकते थे, जो छोटे से शुरू हुआ और दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा था। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रधान प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का भी स्वागत करते हैं और शांति का रास्ता चुनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और शहबाज शरीफ की सराहना करते हैं। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा उनका निर्णय शक्ति, बुद्धिमत्ता और धैर्य को दर्शाता है। (Trump on Ceasefire)

सीधे संवाद को भी प्रोत्साहित करना चाहते हैं: अमेरिका

उन्होंने कहा कि हम दोनों पक्षों से क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए सीधा संवाद बनाए रखने का आग्रह करते हैं। हम दोनों प्रधानमंत्रियों की शांति का मार्ग चुनने के लिए सराहना करते हैं। हम दोनों पक्षों के बीच सीधे संवाद को भी प्रोत्साहित करना चाहते हैं। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का था, है और रहेगा। PoK हमारा है और इस पर कोई दो राय नहीं है। चाहे वह जम्मू-कश्मीर हो या PoK, हमने इसमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को कभी स्वीकार नहीं किया और न ही कभी स्वीकार करेंगे। (Trump on Ceasefire)

Back to top button
error: Content is protected !!